Meesho Share Price: ब्लॉकबस्टर सेल में हर मिनट 75000 ऑर्डर्स, जोश में रिकॉर्ड हाई के पास पहुंचा शेयर

Meesho Share Price: इस समय अलग-अलग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर फेस्टिव सेल रही है। मीशो में भी मेगा ब्लॉकबस्टर सेल (Mega Blockbuster Sale) चल रही है और इसे पहले दिन जैसा रिस्पांस मिला, उसने आज इसके शेयरों में जोश भर दिया। मीशो की सेल्स ग्रोथ में एआई का भी बड़ा हाथ है। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Oct 12, 2026 पर 1:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Meesho के Mega Blockbuster Sale के पहले दिन सालाना आधार पर ऑर्डर्स में 75% की तेजी दिखी।

Meesho Share Price: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो की मेगा ब्लॉकबस्टर सेल का तूफान आज स्टॉक मार्केट में भी दिखा। पहले दिन सेल को ताबड़तोड़ रिस्पांस ने शेयरों में आज ऐसा जोश भरा कि उछलकर यह रिकॉर्ड हाई के काफी करीब पहुंच गया। फेस्टिव डिमांड में मीशो के मेगा ब्लॉकबस्टर सेल के पहले दिन सालाना आधार पर 50% अधिक ऑर्डर्स मिले। इस बात पर आज जब मार्केट खुला तो बीएसई पर यह 5.48% की बढ़त के साथ ₹245.45 पर पहुंच गया। ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के साथ फिलहाल यह 2.45% की बढ़त के साथ ₹238.40 पर है। इसके शेयरों का रिकॉर्ड हाई लेवल ₹254.65 है, जो इसने पिछले साल दिसंबर में छुआ था।

Meesho के लिए कैसी रही फेस्टिव सेल की शुरुआत

मीशो के मेगा ब्लॉकबस्टर सेल के पहले दिन सालाना आधार पर ऑर्डर्स में 75% की तेजी दिखी।

वीकेंड पर एक्सचेंज फाइलिंग में मीशो ने बताया कि सेल शुरू होने के 15 मिनट के भीतर ही ऑर्डर की संख्या प्रति मिनट 75,000 तक पहुंच गई।


खरीदारी करने वाले ग्राहकों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले 60% की बढ़ोतरी हुई। लेन-देन करने वाले सेलर्स की संख्या में 63% की बढ़ोतरी हुई और टियर 4+ कैटेगरी में लेन-देन करने वाले सेलर्स की संख्या पिछले साल की तुलना में दोगुनी हो गई।

मीशो का कहना है कि एआई-पावर्ड डिस्कवरी से मांग को सपोर्ट मिला और पहले दिन के 85% ऑर्डर्स इसी के जरिए हुए।

मीशो मॉल के ऑर्डर्स सालाना आधार पर 200% से अधिक बढ़े। टियर 3+ मॉल ग्राहकों की संख्या तीन गुना हो गई, जबकि 1,000 से अधिक ब्रांड्स में से हर तीन में से एक से अधिक खरीदार ने पहली बार मॉल का कोई प्रोडक्ट खरीदा।

मीशो मॉल से पहली बार खरीदारी करने वाले 10 में से आठ से अधिक लोगों ने ब्यूटी और पर्सनल केयर के प्रोडक्ट खरीदे, इसके बाद हेल्थ और वेलनेस और फुटवियर का नंबर रहा।

कंटेंट कॉमर्स ऑर्डर पिछले साल की तुलना में 3.7 गुना बढ़ा और 81% क्रिएटर्स नॉन-मेट्रो भारत से थे।

मीशो का कहना है कि जो पैटर्न है, उसके मुताबिक त्योहार की तैयारी सिर्फ कपड़ों तक ही सीमित नहीं है बल्कि ग्रूमिंग, एक्सेसरीज, सजावट, सफाई, होस्टिंग और पूजा की तैयारी भी शामिल है। पूजा की चीजों और वॉल डेकोर में जबरदस्त बढ़ोतरी दिखी- तोरण और वॉल हैंगिंग की मांग 8 गुना, भारी झुमके पहनने के लिए इयरलोब सपोर्ट पैच की मांग लगभग 7 गुना बढ़े और हेयर केयर के लिए रोजमेरी की मांग 6 गुना से अधिक बढ़ गई।

अब तक कैसी रही शेयरों की चाल

मीशो (Meesho) के शेयरों की पिछले साल 10 दिसंबर, 2025 को बीएसई पर एंट्री हुई थी। इसके शेयर आईपीओ निवेशकों को ₹111 के भाव पर जारी हुए थे और 46% प्रीमियम पर एंट्री हुई। धांसू लिस्टिंग के कुछ ही दिनों बाद 18 दिसंबर 2025 को बीएसई पर यह ₹254.65 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। हालांकि शेयरों की तेजी यहीं थम गई और इस हाई से 3 महीने में यह 50.64% टूटकर 16 मार्च 2026 को ₹125.70 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया।

NBFC Stocks: Q2 में 5 गुना बढ़ा मुनाफा, जोश में 8% चढ़ा यह शेयर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।