Meesho Share Price: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो की मेगा ब्लॉकबस्टर सेल का तूफान आज स्टॉक मार्केट में भी दिखा। पहले दिन सेल को ताबड़तोड़ रिस्पांस ने शेयरों में आज ऐसा जोश भरा कि उछलकर यह रिकॉर्ड हाई के काफी करीब पहुंच गया। फेस्टिव डिमांड में मीशो के मेगा ब्लॉकबस्टर सेल के पहले दिन सालाना आधार पर 50% अधिक ऑर्डर्स मिले। इस बात पर आज जब मार्केट खुला तो बीएसई पर यह 5.48% की बढ़त के साथ ₹245.45 पर पहुंच गया। ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के चलते इसने पूरी बढ़त गंवा दी और दिन के आखिरी में 0.86% की गिरावट के साथ ₹230.70 पर बंद हुआ है। इसके शेयरों का रिकॉर्ड हाई लेवल ₹254.65 है, जो इसने पिछले साल दिसंबर में छुआ था।
