Metal Stock Rally: लगातार चौथे दिन चढ़े मेटल शेयर, जानिए तेजी की क्या है वजह, एक्सपर्ट से जानें आगे और कितनी बाकी हैं तेजी

मेटल शेयरों में आज अच्छी तेजी दिख रही। डॉलर इंडेक्स में नरमी और चीन के राहत पैकेज से मेटल शेयर लगातार चौथे दिन चमके है। 1 फीसदी से ज्यादा चढ़कर मेटल इंडेक्स 200 DMA के पार निकला है। हिंदुस्तान कॉपर में करीब 5 परसेंट का उछाल आया

अपडेटेड Mar 20, 2025 पर 3:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फेड के फैसले के बाद डॉलर इंडेक्स में कमजोरी आई है। US फेड ने ग्रोथ में सुस्ती, ज्यादा महंगाई का अनुमान जताया है।

मेटल शेयरों में आज अच्छी तेजी दिख रही। डॉलर इंडेक्स में नरमी और चीन के राहत पैकेज से मेटल शेयर लगातार चौथे दिन चमके है। 1 फीसदी से ज्यादा चढ़कर मेटल इंडेक्स 200 DMA के पार निकला है। हिंदुस्तान कॉपर में करीब 5 परसेंट का उछाल आया। साथ ही वेदांता, नाल्को और हिंडाल्को भी 2 से 3 फीसदी चढ़े है। हालांकि अगर पूरे साल की बात करें तो मेटल सेक्टर टॉप परफॉर्मर रहा है।

दरअसल, फेड के फैसले के बाद डॉलर इंडेक्स में कमजोरी आई है। US फेड ने ग्रोथ में सुस्ती, ज्यादा महंगाई का अनुमान जताया है। यहीं कारण है कि आज मेटल शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। 2025 में US फेड ने दरों में 0.5% कटौती का अनुमान जताया है।

आज निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 1.2% मजबूत हुआ है। इस साल अब तक मेटल इंडेक्स ने 7% तक की तेजी दिखाई है। 2025 में मेटल सेक्टर टॉप गेनर रहा।


कॉपर, एल्युमीनियम में तेजी क्यों?

कॉपर का भाव 10 महीने के ऊंचाई पर पहुंचा है। वहीं इस साल एल्युमीनियम का भाव 5% बढ़ा है। LME इन्वेंट्री गिरने से कॉपर, एल्युमीनियम की कीमतों में मजबूती आई है। चीन में कंज्यूमर खर्चें बढ़ने से भी कॉपर और एल्युमीनियम की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।

कॉपर की चाल पर नजर डालें तो इस साल अब तक कॉपर का भाव 28 फीसदी चढ़ा है जबकि

समय इस हफ्ते कॉपर के भाव में 4 फीसदी की तेजी आई है।

स्टील शेयरों में तेजी क्यों?

मार्च में चीन की HRC स्टील का भाव 20% बढ़ा है। स्टील प्रोडक्ट पर सेफगार्ड ड्यूटी लगने से शेयरों में मजबूती आई है। DGTR ने 12% सेफगार्ड ड्यूटी लगाने का प्रस्ताव दिया है। फ्लैट स्टील प्रोडक्ट पर 12% सेफ गार्ड ड्यूटी का सिफारिश की है। 200 दिनों के लिए 12% सेफगार्ड ड्यूटी लगाने की सिफारिश की है।

निफ्टी मेटल इंडेक्स में 5-6% की तेजी बाकी

निफ्टी का मेटल इंडेक्स 5-6% अभी और चढ़ सकता है। सीएनबीसी-आवाज से खास बातचीत में 360 One की प्रेसिडेंट अनु जैन ने कहा कि डॉलर जितना कमजोर होगा। पूरी दुनिया में मेटल्स में तेजी देखी जा रही है। डॉलर इंडेक्स में गिरावट का भी फायदा मिला। निफ्टी मेटल इंडेक्स में 5-6% की तेजी बाकी है। बाजार की मजबूती से मेटल्स में भी मजबूती आएगी। अनु जैन ने Hindalco निवेश करने की सलाह दी है। 660-665 रुपये के स्तर पर Hindalco में खरीदारी करें। Hindalco 780-800 रुपये के स्तर तक पहुंच सकता है। 1 साल में शेयर में और तेजी की उम्मीद है। मेटल्स की तेजी से ऑटो सेक्टर की लागत बढ़ेगी।

Stock Market Live Updates: सेंसेक्स 850 अंक चढ़ा, निफ्टी 23150 के ऊपर, निफ्टी बैंक 50,000 के पार

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।