फेडरल रिजर्व के झटके और ग्रोथ धीमी होने की आशंका से मेटल स्टॉक्स में बिकवाली

चीन से डिमांड घटने के कारण स्टील की कीमतों पर असर पड़ा है। ग्रोथ धीमी रहने की आशंका से भी मेटल स्टॉक्स में बिकवाली हुई

अपडेटेड Aug 20, 2021 पर 7:14 PM

स्टॉक मार्केट में शुक्रवार को मेटल स्टॉक्स में भारी बिकवाली हुई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के एसेट बाइंग प्रोग्राम को कम करने और ग्रोथ धीमी रहने की आशंका के कारण मार्केट में कुछ निराशा का माहौल था। इसका बड़ा असर मेटल सेक्टर के स्टॉक्स पर देखा गया। फेडरल रिजर्व की जुलाई में हुई मीटिंग के मिनट्स से पता चला है कि वह मंथली एसेट परचेज को घटाने की योजना बना रहा है।

फेडरल रिजर्व की ओर से इस परचेज में कटौती वर्ष के अंत से पहले की जा सकती है।

Meghmani Organics के स्टॉक्स में दोबारा लिस्टिंग के बाद लगातार दूसरे दिन लगा अपर सर्किट

हालांकि, इसके साथ ही फेडरल रिजर्व ने यह स्पष्ट किया है कि रेट में जल्द बढ़ोतरी करने की योजना नहीं है। इसके लिए अगले वर्ष का इंतजार किया जाएगा।

यह जानकारी सामने आने के बाद दुनिया भर के स्टॉक और कमोडिटी मार्केट्स में निराशा दिखी। यूरोपियन और एशियन मार्केट्स में स्टॉक्स में भारी बिकवाली हुई। वॉल स्ट्रीट में भी ट्रेडर्स का सेंटीमेंट कमजोर दिखा जिससे मार्केट काफी गिर गया।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि कमोडिटीज अब निवेश के लिए सुरक्षित नहीं रही। उन्होंने कहा कि ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि कमोडिटी मार्केट उच्च स्तर पर पहुंच गया है और अब इसे नीचे आना चाहिए। डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है और इससे कमोडिटीज पर प्रेशर बढ़ गया है।


चीन से डिमांड घटने के अनुमान के कारण स्टील के प्राइसेज में कमी हो रही है। चीन की सरकार प्रॉपर्टी मार्केट पर बंदिशें बढ़ा रही है जिससे कीमतें बढ़ी हैं। चीन ने अपनी स्टील मिलों को प्रोडक्शम कम करने के लिए कहा है जिससे प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके। कुछ बड़ी स्टील कंपनियां सप्लाई घटा रही हैं।

कॉपर के प्राइसेज भी गुरुवार को गिरकर चार महीने के लो पर चले गए।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।