केमिकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों मेघमनि फाइनकेम (MFL) और मेघमनि ऑर्गेनिक्स (MOL) के स्टॉक्स बुधवार को स्टॉक एक्सचेंजों पर दोबारा लिस्ट हुए थे। इनमें शुक्रवार को लगातार दूसरे ट्रेडिंग सेशन में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा। मेघमनी फाइनकेम का स्टॉक बढ़कर 425.9 रुपये और मेघमनि ऑर्गेनिक्स का 99 रुपये पर पहुंच गया।
मेघमनी ऑर्गेनिक्स ने अपनी एग्रो केमिकल और पिगमेंट डिविजंस को एक अलग सब्सिडियरी मेघमनी ऑर्गेनोकेम और बाकी कारोबारों को मेघमनि फाइनकेम में डीमर्ज किया था। बाद में मेघमनि ऑर्गेनोकेम का नाम बदलकर मेघमनि ऑर्गेनिक्स कर दिया गया और कंपनी के स्टॉक्स एक्सचेंजों पर दोबारा लिस्ट हुए थे।
इसमें मेघमनि ऑर्गेनिक्स के शेयरहोल्डर्स को MOL के 1 रुपये प्रत्येक की फेस वैल्यू वाले 1,000 फुली पेड इक्विटी शेयर्स के बदले MFL के 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 94 फुली पेड इक्विटी शेयर्स अलॉट किए गए हैं.
कंपनी का कहना है कि MFL की एक अलग कंपनी के तौर पर लिस्टिंग मैनेजमेंट की लंबी अवधि की योजना का हिस्सा है।
मेघमनि फाइनकेम का नेट प्रॉफिट दोगुना बढ़कर 36.96 करोड़ रुपये रहा। इसके रेवेन्यू में 110 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई और यह 290 करोड़ रुपये का था।