Metal Stocks: मेटल शेयरों का प्रदर्शन 5 जून को काफी खराब रहा। इसका असर निफ्टी मेटल इंडेक्स पर पड़ा। निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1.6 फीसदी गिरावट आई। जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, हिंदुस्तान जिंक, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और वेदांता जैसी दिग्गज मेटल कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। इससे निफ्टी मेटल इंडेक्स एनएसई का सबसे खराब प्रदर्शन वाला इंडेक्स रहा।
