Metro Brands के शेयरों में 5% का उछाल, कंपनी ने एथलीजर ब्रांड New Era Cap से मिलाया हाथ

Metro Brands के शेयरों में पिछले एक महीने में करीब 4 फीसदी की तेजी आई है। पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 21 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 7 फीसदी चढ़े हैं। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 24 फीसदी का रिटर्न मिला है। वहीं, पिछले 5 सालों में इसने 183 फीसदी का मुनाफा कराया है

अपडेटेड Aug 08, 2024 पर 4:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मेट्रो ब्रांड्स लिमिटेड के शेयरों में आज 8 अगस्त को 5 फीसदी तक की तेजी देखी गई।

Metro Brands Share Price: मेट्रो ब्रांड्स लिमिटेड के शेयरों में आज 8 अगस्त को 5 फीसदी तक की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 2.21 फीसदी की बढ़त के साथ 1335.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, कंपनी ने अमेरिका के हेडवियर ब्रांड न्यू एरा कैप (New Era Cap) के साथ पार्टनरशिप किया है। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी देखने को मिली। आज की तेजी के साथ इसका मार्केट कैप बढ़कर 36330.23 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 1440.45 रुपये और 52-वीक लो 992.65 रुपये है।

Metro Brands की एथलीजर सेगमेंट में एंट्री

अमेरिकी हेडवियर ब्रांड न्यू एरा कैप के साथ पार्टनरशिप के साथ मेट्रो ब्रांड्स की एथलीजर सेगमेंट में एंट्री हो गई है। न्यू एरा कैप प्रमुख US स्पोर्ट्स लीगों के लिए कैप बनाती है और इसे नेशनल फुटबॉल लीग, मेजर लीग बेसबॉल और नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन का सपोर्ट मिला हुआ है।


इस पार्टनरशिप से भारत में न्यू एरा की रिटेल मौजूदगी बढ़ेगी और मेट्रो ब्रांड्स (MBL) को एथलीजर मार्केट में विस्तार में मदद मिलेगी। समझौते के तहत, MBL के पास रिटेल स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से हेडवियर, अपैरल और एक्सेसरीज सहित न्यू एरा प्रोडक्ट्स को डिस्ट्रीब्यूट करने और बेचने का अधिकार होगा। इसके अलावा, न्यू एरा के प्रोडक्ट भारत में आने वाले फुट लॉकर स्टोर में उपलब्ध होंगे।

मेजर लीग बेसबॉल और नेशनल फुटबॉल लीग के लिए अपने आधिकारिक ऑन-फील्ड कैप के लिए जानी जाने वाली न्यू एरा कैप 59FIFTY फिटेड कैप, 9FIFTY स्नैपबैक और एडजस्टेबल 9FORTY जैसी अपनी सिग्नेचर हेडवियर स्टाइल के लिए पॉपुलर है। यह ब्रांड स्पोर्ट्स फैन से लेकर फैशन पसंद लोगों को आकर्षित करता है।

Metro Brands के शेयरों का प्रदर्शन

मेट्रो ब्रांड्स के शेयरों में पिछले एक महीने में करीब 4 फीसदी की तेजी आई है। पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 21 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 7 फीसदी चढ़े हैं। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 24 फीसदी का रिटर्न मिला है। वहीं, पिछले 5 सालों में इसने 183 फीसदी का मुनाफा कराया है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।