Metro Brands Share Price: मेट्रो ब्रांड्स लिमिटेड के शेयरों में आज 8 अगस्त को 5 फीसदी तक की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 2.21 फीसदी की बढ़त के साथ 1335.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, कंपनी ने अमेरिका के हेडवियर ब्रांड न्यू एरा कैप (New Era Cap) के साथ पार्टनरशिप किया है। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी देखने को मिली। आज की तेजी के साथ इसका मार्केट कैप बढ़कर 36330.23 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 1440.45 रुपये और 52-वीक लो 992.65 रुपये है।
