Metropolis Health का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, NAV Investment के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 23800, 23900 और 24000 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 23600, 23500 और 23400 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 50500, 50600 और 50700 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 50100, 50000 और 49800 के स्तर पर नजर आये

अपडेटेड Jan 06, 2025 पर 1:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Metropolis Health पर NAV Investment के आशीष बहेती ने 2060 के स्ट्राइक वाली कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: बाजार फिलहाल जोरदार गिरावट पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 320 अंकों की कमजोरी और सेंसेक्स में करीब 1060 अंकों की गिरावट देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो यूनियन बैंक, आईटीसी, एसजेवीएन, एचपीसीएल, अदाणी एनर्जी, बैंक ऑफ बड़ौदा, एनएचपीसी, एनसीसी और मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर लाल निशान में नजर आये। निफ्टी में ट्रेंट, अदाणी एंटरप्राइजेज, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, हिंडाल्को और कोल इंडिया के शेयर में गिरावट देखने को मिली। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए NAV Investment के आशीष बहेती ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23800, 23900 और 24000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23600, 23500 और 23400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 50500, 50600 और 50700 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 50100, 50000 और 49800 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।


ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को कमाकर देंगे पैसा, एक हफ्ते में जोरदार कमाई के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति

NAV Investment के आशीष बहेती के शानदार एफएंडओ कॉल्स

Dr Lal Path Labs Future : खरीदें - 3023 रुपये, टारगेट - 3080 रुपये, स्टॉपलॉस - 3400 रुपये

NTPC Future : बेचें - 333 रुपये, टारगेट - 320 रुपये, स्टॉपलॉस - 338 रुपये

SAIL Future : बेचें - 111 रुपये, टारगेट - 106/104 रुपये, स्टॉपलॉस - 113 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः Metropolis Health

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए NAV Investment के आशीष बहेती ने कहा कि उन्होंने Metropolis Health पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Metropolis Health की जनवरी की एक्सपायरी वाली 2060 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। आशीष बहेती ने कहा कि इसमें 70 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 100 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। हालांकि उन्होंने इसमें 60 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।