MF investment : रिस्क के बावजूद थीमैटिक फंड बन रहे निवेशकों की पसंद, जानिए कैसा है SBI इनोवेटिव ऑपर्च्युनिटीज
MF investment : एसबीआई इनोवेटिव ऑपर्च्युनिटीज फंड इश्यू 29 जुलाई 2024 के ओपन हुआ है। यह इश्यू 12 अगस्त को बंद होगा। यह इक्विटी: थीमैटिक करेगरी का ओपन एंडेड फंड है। एसबीआई इनोवेटिव ऑपर्च्युनिटीज फंड की न्यूनतम निवेश राशि 5000 रुपए है । उसके बाद 1 रुपए के मल्टीपल में निवेश किया जा सकता है
प्रसाद ने बताया कि इनोवेटिव ऑपर्च्युनिटीज एक थीमैटिक फंड है। इसमें इनोवेशन करने वाली कंपनियों में निवेश किया जाता है
MF investment : कहते हैं कि की किसी बीजनेस की सफलता के लिए इनोवेशन मुख्य आधार है। जीवन में भी सफलता के लिए इनोवेशन या कुछ नया करते रहना बहुत जरूरी होता है। अपनी इसी आदत को अगर हम बिजनेस में डालें तो बहुत ज्यादा फायदे होते हैं। बाजार में एक ऐसा फंड आया है जो इनोवेटिव आइडियाज पर काम करेगा। यानी यह फंड बाजार में जो नई ऑपर्च्युनिटीज उभर रही हैं उन पर फोकस करेगा। यहां बात हो रही है एसबीआई इनोवेटिव ऑपर्च्युनिटीज फंड (SBI Innovative Opts Fund)की। इस फंड के बारे में एसबीआई एमएफ के फंड मैनेजर प्रसाद पडाला ने सीएनबीसी-आवाज़ से एक लंबी बातचीत की। यहां इसी बातचीत का संपादित अंश दे रहे हैं।
बाजार का आउटलुक
बाजार के आउटलुक पर बात करते हुए प्रसाद पडाला ने कहा कि वैल्युएशन को लेकर बड़ा चैलेंज है। कई सेक्टर में वैल्युएशन मंहगे हैं। 1 साल तक इंडेक्स में अच्छा रिटर्न मिलना मुश्किल है। कई सेक्टर में उतार-चढ़ाव की स्थिति में हैं। बाजार में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।
एसबीआई इनोवेटिव ऑपर्च्युनिटीज फंड का परिचय
एसबीआई इनोवेटिव ऑपर्च्युनिटीज फंड इश्यू 29 जुलाई 2024 के ओपन हुआ है। यह इश्यू 12 अगस्त को बंद होगा। यह इक्विटी: थीमैटिक करेगरी का ओपन एंडेड फंड है। इसमें 5000 की न्यूनतम राशि का निवेश हो सकता है। प्लान ग्रोथ, IDCW में आता है। इसमें कोई लॉक इन पीरियड नहीं है। एग्जिट लोड 1 फीसदी है। 1 साल से पहले रिडेम्पशन हो सकता है। इसका रिस्कोमीटर हाई और बेंचमार्क NIFTY 500 TRI।
न्यूनतम निवेश राशि
एसबीआई इनोवेटिव ऑपर्च्युनिटीज फंड की न्यूनतम निवेश राशि 5000 रुपए है । उसके बाद 1 रुपए के मल्टीपल में निवेश किया जा सकता है। मंथली SIP के लिए न्यूनतम निवेश 1000 रुपए का है। इसमें एक्टिव मैनेजमेंट स्टाइल की स्ट्रैटेजी अपनाई जाएगी। इसमें बेहतर रिटर्न के हिसाब से स्टॉक सेलेक्शन होता है।
रिटर्न को लेकर स्ट्रैटेजी
प्रसाद का कहना है कि पिछले साल निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिला है। इस साल बेहतर रिटर्न की संभावना कम है। इस साल रिटर्न की उम्मीद मोडरेट रखें। इस साल 8-12 फीसदी तक रिटर्न मिलने की उम्मीद है।
प्रसाद की राय है कि बाजार में डोमेस्टिक रिस्क कम है। सभी बाजारों पर ग्लोबल टेंशन का असर देखने को मिल रहा है। बाजार पर जियो पॉलिटिकल टेंशन का असर है। ग्लोबल इश्यूज के चलते बाजार में वोलैटिलिटी रहेगी।
इनोवेटिव ऑपर्च्युनिटीज क्या है
प्रसाद ने बताया कि इनोवेटिव ऑपर्च्युनिटीज एक थीमैटिक फंड है। इसमें इनोवेशन करने वाली कंपनियों में निवेश किया जाता है। इसमें नए बिजनेस मॉडल्स को लेकर इनोवेशन, क्विक डिलीवरी, ई कॉमर्स, EV, फिनटेक, फार्मा कंपनियों में नए इनोवेशन करने वाली कंपनियां शामिल हो सकती हैं।
कई इंडस्ट्रीज नए नए इनोवेशन कर रही हैं। न्यू एज से लेकर ट्रेडिशनल कंपनियों में इनोवेशन हो रहे हैं। इस सब पर फंड की नजर रहेगी।
किस तरह की कंपनियों पर फोकस
इस फंड का फोकस प्रोडक्ट या सर्विस इनोवेटर्स, प्रोसेस इनोवेटर्स और इनोवेटिव अडॉप्टेशन, R&D पर फोकस करने वाली कंपनियों, रेवेन्यू का बड़ा हिस्सा रिसर्च और डेवलपमेंट पर खर्च करने वाली कंपनियों, कम लागत के साथ एफिशिएंसी बढ़ाने पर फोकस करने वाली कंपनियों, नई टेक्नोलॉजी पर फोकस करने वाली कंपनियों और नए बिजनेस मॉडल्स पर फोकस करने वाली कंपनियों पर रहेगा।
फंड का यूनिवर्स
न्यू एज से लेकर ट्रेडिशनल कंपनियों में इनोवेशन करने वाली कंपनियों पर फोकस किया जाएगा। ट्रेडिशनल कंपनियों को लेकर अलग स्ट्रैटेजी है। इसमें उन ट्रेडिशनल कंपनियों पर फोकस होगा जिनकी 15 फीसदी से ज्यादा वैल्यू इनोवेशन से आती है। न्यू एज कंपनियों का बिजनेस मॉडल अलग होना चाहिए। इस फंड में करीब 100 स्टॉक्स का इनवेस्टमेंट यूनिवर्स है। इसमें 35-40 स्टॉक्स का पोर्टफोलियो बनाने का लक्ष्य है। स्टॉक्स का बॉटम-अप सेलेक्शन फ्रेमवर्क के तहत चुनाव होगा। टेक्नोलॉजी को लेकर सबसे आगे रहने वाली कंपनियों पर फोकस होगा।
किस तरह की कंपनियों पर फोकस
यह फंड 80-100 फीसदी इक्विटी और इक्विटी से रिलेटेड इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करेगा। 0-20 फीसदी अन्य इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव में और 0-20 फीसदी डेट, मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में और REITs और InvITs में 0-10 फीसदी तक निवेश करेगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।