MF investment : कहते हैं कि की किसी बीजनेस की सफलता के लिए इनोवेशन मुख्य आधार है। जीवन में भी सफलता के लिए इनोवेशन या कुछ नया करते रहना बहुत जरूरी होता है। अपनी इसी आदत को अगर हम बिजनेस में डालें तो बहुत ज्यादा फायदे होते हैं। बाजार में एक ऐसा फंड आया है जो इनोवेटिव आइडियाज पर काम करेगा। यानी यह फंड बाजार में जो नई ऑपर्च्युनिटीज उभर रही हैं उन पर फोकस करेगा। यहां बात हो रही है एसबीआई इनोवेटिव ऑपर्च्युनिटीज फंड (SBI Innovative Opts Fund) की। इस फंड के बारे में एसबीआई एमएफ के फंड मैनेजर प्रसाद पडाला ने सीएनबीसी-आवाज़ से एक लंबी बातचीत की। यहां इसी बातचीत का संपादित अंश दे रहे हैं।
