MGL share price : महानगर गैस के शेयर में आज तेज गिरावट है। एक तरफ मुंबई रीजन में कंपनी का एकाधिकार खत्म हो रहा है तो दूसरी तरफ रेटिंग एंजेसियां भी शेयर पर बियरिश नजरिया अपना रही हैं। महानगर गैस में तेज गिरावट की वजह बताते हुए सीनबीसी-आवाज के सुमित मेहरोत्रा ने कहा कि MGL का मुंबई रीजन में एकाधिकार खत्म होने जा रहा है। PNGRB के नोटिस से महानगर गैस को झटका लगा है। CGD (सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन ) नेटवर्क विस्तार में एकाधिकार की अवधि खत्म हो गई है। PNGRB से CGD नेटवर्क के लिए एक्सक्लूसिव राइट्स मिले थे। मुंबई और ग्रेटर मुंबई के लिए ये एक्सक्लूसिव राइट्स मिले थे। अब कंपनी को मिला ये एकाधिकार अब खत्म हो गया है। PNGRB के नोटिस के बाद मुंबई रीजन में कंपिटीशन बढ़ेगा। CGD नेटवर्क विस्तार में नए प्लेयर के लिए दरवाजे खुलेंगे।
पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रग्यूलेटरी बोर्ड (PNGRB)पीएनजीआरबी अधिनियम और दूसरे नियमों के तहत विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में शहरी गैस वितरण (सीजीडी) नेटवर्क के विकास के लिए संस्थाओं को अधिकृत करता है। अधिकृत कंपनी को पीएनजीआरबी अधिनियम और उसके तहत बनाए गए नियमों का पालन करना होता है।
इन खबरों के बीच ब्रोकिंग एजेंसी सिटी ने महानगर गैस को डाउनग्रेड कर दिया है। इसकी रेटिंग घटा कर "सेल" कर दी है। सिटी के डाउनग्रेड के बाद महानगर गैस में 15 फीसदी की गिरावट आई है। सिटी की रिपोर्ट में सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन कंपनियों को लेकर चिंता जाहिर की गई है। सिटी ने शेयर का लक्ष्य 1,480 रुपए से घटाकर 1,405 रुपए कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के मार्जिन पर रेगुलेटरी रिस्क का निगेटिव असर संभव है। पॉलिसी रिस्क से मार्जिन पर असर पड़ सकता है।
पेट्रोलियम मंत्री के बयान से भी कंपनी को लेकर चिंता बढ़ी
सिटी ने कहा है कि पेट्रोलियम मंत्री के बयान से भी कंपनी को लेकर चिंता बढ़ी है। पेट्रोलियम मंत्री ने अपने हालिया बयान में कहा है कि गैस सेक्टर में हुए रिफॉर्म का फायदा ग्राहकों को नहीं मिला है। CGD कंपनियां ज्यादा मुनाफा कमा रही हैं। तेल मंत्री का कहना है कि सरकार उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए कठोर कदमों पर विचार कर सकती है। सिटी का कहना है कि उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने के कदम से कंपनी के एकाधिकार को खतरा हो और मार्जिन पर दबाव देखने को मिलेगा।