IT सेक्टर पर मॉर्गन स्टैनली पॉजिटिव, इंफोसिस पर ओवरवेट, जानिए दूसरे शेयरों पर इसकी राय

कल CLSA की रिपोर्ट के बाद पूरे IT सेक्टर पर दबाव देखने को मिला था। दरअसल CLSA ने कई आईटी शेयरों को डाउनग्रेड कर दिया है। CLSA ने TCS और HCL टेक की रेटिंग घटाई है। लेकिन आज आई मॉर्गन स्टैनली की रिपोर्ट से इस सेक्टर को राहत मिली है

अपडेटेड Mar 06, 2024 पर 1:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मॉर्गन स्टैनली ने विप्रो को अंडरवेट रेटिंग देते हुए इसका लक्ष्य 460 रुपए से बढ़ाकर 475 रुपए कर दिया है। इसी तरह HCL टेक पर इक्वलवेट रेटिंग के साथ इसका लक्ष्य 1600 से बढ़ाकर 1750 रुपए कर दिया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    CLSA ने कल अपनी रिपोर्ट में IT सेक्टर पर दबाव बढ़ने की बात कही थी, लेकिन आज मॉर्गन स्टैनली अपनी एक रिपोर्ट निकाली है। इसमें IT सेक्टर पर उसका नजरिया पॉजिटिव है। रिपोर्ट की हाईलाइट्स बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के सुमित मेहरोत्रा ने बताया कि मॉर्गन स्टैनली ने इंफोसिस पर ओवरवेट रेटिंग देते हुए इसका लक्ष्य 1700 रुपए से बढ़ाकर 1820 रुपए कर कर दिया है। TCS पर भी मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग देते हुए इसका लक्ष्य 4240 रुपए से बढ़ाकर 4600 रुपए कर दिया है।

    वहीं, मॉर्गन स्टैनली ने विप्रो को अंडरवेट रेटिंग देते हुए इसका लक्ष्य 460 रुपए से बढ़ाकर 475 रुपए कर दिया है। इसी तरह HCL टेक पर इक्वलवेट रेटिंग के साथ इसका लक्ष्य 1600 से बढ़ाकर 1750 रुपए कर दिया है। मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि नियर टर्म में आईटी सेक्टर में दबाव देखने को मिल सकता है। लेकिन समय बीतने के साथ मार्जिन में सुधार देखने को मिलेगा।

    बता दें कि कल CLSA की रिपोर्ट के बाद पूरे IT सेक्टर पर दबाव देखने को मिला था। दरअसल CLSA ने कई आईटी शेयरों को डाउनग्रेड कर दिया है। CLSA ने TCS और HCL टेक की रेटिंग घटाई है। TCS और HCL टेक की रेटिंग अंडरपरफॉर्म से सेल कर दी है। वहीं, विप्रो और LTI माइंडट्री की Sell रेटिंग बरकरार रखी गई है।


    सीएलएसए में अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 10 नवबंर से अब तक निफ्टी आईटी ने 23 फीसदी रिटर्न दिया है। इसने निफ्टी को 0.10 फीसदी से आउटपरफॉर्म किया है। निफ्टी IT की तेजी पर CLSA ने कहा US की 10 साल की बॉन्ड यील्ड में 0.5 फीसदी की नरमी और hyper-scalers की कमेंट्री से डिमांड सुधरने के संकेत मिल रहे हैं। Nvidia से अच्छे अर्निंग और गाइडेंस की उम्मीद है। इससे आईटी शेयरों को लेकर निवेशकों का रुख बदला है।

    CLSA on IT stocks : LTI माइंडट्री की Sell रेटिंग बरकरार, जानिए दूसरे शेयरों की हाल

    CLSA का कहना है कि वित्त वर्ष 2025 में आईटी शेयरों में अनुमान से ज्यादा गिरावट की आशंका है। HCL टेक और इंफोसिस अप्रैल में मिड-सिंगल डिजिट रेवेन्यू गाइडेंस दे सकते हैं। मिड-सिंगल डिजिट रेवेन्यू गाइडेंस सेक्टर के लिए निगेटिव है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।