IT stocks :CLSA की रिपोर्ट के बाद पूरे IT सेक्टर पर दबाव है। दरअसल CLSA ने कई शेयरों को डाउनग्रेड कर दिया है। ब्रोकरेज की पूरी रिपोर्ट पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ की दिपाली राणा ने बताया कि CLSA ने TCS और HCL टेक की रेटिंग घटाई है। TCS और HCL टेक की रेटिंग अंडरपरफॉर्म से सेल कर दी है। वहीं, विप्रो और LTI माइंडट्री की Sell रेटिंग बरकरार रखी गई है।
सीएलएसए में अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 10 नवबंर से अब तक निफ्टी आईटी ने 23 फीसदी रिटर्न दिया है। इसने निफ्टी को 0.10 फीसदी से आउटपरफॉर्म किया है। निफ्टी IT की तेजी पर CLSA ने कहा US की 10 साल की बॉन्ड यील्ड में 0.5 फीसदी की नरमी और hyper-scalers की कमेंट्री से डिमांड सुधरने के संकेत मिल रहे हैं। Nvidia से अच्छे अर्निंग और गाइडेंस की उम्मीद है। इससे आईटी शेयरों को लेकर निवेशकों का रुख बदला है।
सीएलएसए का कहना है कि कॉग्नीजेंट और कैपजेमिनी जैसी IT कंपनियों के गाइडेंस खास नहीं हैं। जेनपैक्ट (Genpact), EPAM, ग्लोबैंट (Globant) के गाइडेंस से भी तेजी के संकेत नहीं मिल रहे हैं। आईटी का वैल्यूएशन भी महंगा दिख रहा है। आईटी इंडेक्स 12 महीने के फॉर्वर्ड PE के 28 गुना पर कारोबार कर रहा है। 6 साल के औसत 22 गुना से 1.3 गुना महंगा वैल्युएशन है।
IT सेक्टर पर CLSA का नजरिया
CLSA का कहना है कि वित्त वर्ष 2025 में आईटी शेयरों में अनुमान से ज्यादा गिरावट की आशंका है। HCL टेक और इंफोसिस अप्रैल में मिड-सिंगल डिजिट रेवेन्यू गाइडेंस दे सकते हैं। मिड-सिंगल डिजिट रेवेन्यू गाइडेंस सेक्टर के लिए निगेटिव है।
आईटी शेयरों की आज की चाल पर नजर डालें तो एचसीएल टेक एनएसई पर आज 18.60 अंक यानी 1.14 फीसदी की कमजोरी के साथ 1619.35 रुपए पर बंद हुआ है। आज का इसका दिन का हाई 1,629.95 रुपए और दिन का लो 1,607.05 रुपए है। स्टॉक ने 1 महीने में 4.11 फीसदी, 3 महीने में 22.91 फीसदी, 1 साल में 44.71 फीसदी और 3 साल में 72 फीसदी रिटर्न दिया है।
इंफोसिस भी आज एनएसई पर 30.70 रुपए यानी 1.88 फीसदी की कमजोरी के साथ 1606.50 रुपए पर बंद हुआ है। आज का इसका दिन का हाई 1,637.35 रुपए और दिन का लो 1,602.00 रुपए है।
विप्रो 7.20 अंक यानी 1.38 फीसदी टूट कर 513.30 रुपए पर बंद हुआ है। LTI माइंडट्री 85.30 रुपए यानी 1.64 फीसदी गिरकर 5131.55 रुपए और टीसीएस 68.60 अंक यानी 1.68 फीसदी की गिरावट के साथ 4012.10 के स्तर पर बंद हुआ है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।