Market outlook : गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 6 मार्च को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Stock markets : टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, बजाज ऑटो, एसबीआई और ओएनजीसी निफ्टी के टॉप गेनर रहे। जबकि बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया, इंफोसिस और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस निफ्टी के टॉप लूजर रहे। सेक्टोरल इंडेक्सों में मिला-जुला रुझान देखने को मिला ऑटो इंडेक्स 1.3 फीसदी, पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.5 फीसदी और तेल एवं गैस, पावर और रियल्टी 0.5 फीसदी बढ़े हैं

अपडेटेड Mar 05, 2024 पर 11:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
निफ्टी सपाट रुख के साथ खुला और कारोबारी सत्र के पहले घंटे के दौरान निचले स्तर पर चला गया। दूसरी कारोबारी सत्र के दौरान इसमें सुधार हुआ। हालांकि यह आज 49 अंक नीचे लाल निशान में बंद हुआ

Stock markets : भारतीय इक्विटी मार्केट ने आज चार दिनों की तेजी के क्रम को तोड़ दिया। आईटी और एफएमसीजी शेयरों में आई बिकवाली के बीच बाजार आज लाल निशान में बंद हुआ है। कारोबारी सत्र के अंत में, सेंसेक्स 195.16 अंक या 0.26 फीसदी गिरकर 73,677.13 पर और निफ्टी 49.30 अंक या 0.22 प्रतिशत नीचे 22,356.30 पर बंद हुआ। बाजार ने सत्र की शुरुआत नकारात्मक रुख के साथ की और जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, गिरावट बढ़ती गई, लेकिन दूसरी कारोबारी सत्र में आई खरीदारी से गिरावट कम हो गई।

आज के कारोबारी सत्र में टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, बजाज ऑटो, एसबीआई और ओएनजीसी थे निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वहीं, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया, इंफोसिस और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस निफ्टी के टॉप लूजर रहे। सेक्टोरल इंडेक्सों में मिला-जुला रुझान देखने को मिला ऑटो इंडेक्स 1.3 फीसदी, पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.5 फीसदी और तेल एवं गैस, पावर और रियल्टी 0.5 फीसदी बढ़े हैं। जबकि आईटी और एफएमसीजी इंडेक्सों में 1 फीसदी की गिरावट आई है।

बीएसई मिडकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी गिरा। अलग-अलग शेयरों पर नजर डालें तो मणप्पुरम फाइनेंस, टाटा मोटर्स, मुथूट फाइनेंस में 500 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल, टाटा केमिकल्स और वेदांता में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला जबकि पीरामल एंटरप्राइजेज, आरबीएल बैंक और बजाज फाइनेंस में एक शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।


बीएसई पर बॉश, केनरा बैंक, कैपरी ग्लोबल, कैस्ट्रोल इंडिया, एल्गी इक्विपमेंट्स, गॉडफ्रे फिलिप्स, जेएसडब्ल्यू होल्डिंग्स, किर्लोस्कर ब्रदर्स, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल, श्नाइडर इंफ्रा, एसएमएस फार्मा, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्प, टाटा मोटर्स, टाटा मोटर्स डीवीआर, टीवीएस मोटर और यूनियन बैंक सहित 200 से ज्यादा शेयरों ने अपना 52-वीक हाई छुआ।

6 मार्च को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी सपाट रुख के साथ खुला और कारोबारी सत्र के पहले घंटे के दौरान निचले स्तर पर चला गया। दूसरी कारोबारी सत्र के दौरान इसमें सुधार हुआ। हालांकि यह आज 49 अंक नीचे लाल निशान में बंद हुआ। ऐसा लगता है कि निफ्टी डेली चार्ट पर पिछले हफ्ते के दौरान दिखे 22300 के ब्रेकआउट को फिर से दोहराने की प्रक्रिया में है। 22369 - 22264 की रेंज में दिख रहा ऑवरली मूविंग एवरेज एक अहम सपोर्ट का काम कर सकता है। जब तक निफ्टी इस सपोर्ट को बनाए रखने में कामयाब रहेगा तब तक अगले चरण की तेजी आने की संभावना कायम रहेगी।

निफ्टी के लिए 22460 - 22530 पर तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है। ऑवरली मोमेंटम इंडीकेटर एक नकारात्मक क्रॉसओवर दे रहा है, हालांकि यह संतुलन रेखा तक पहुंच गया है। ये इस बात का संकेत है कि गिरावट पूरी हो गई है और एक बार यह कंसोलीडेशन पूरा हो जाने के बाद फिर से तेजी शुरू होने की संभावना है।

बैंक निफ्टी साफतौर पर निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। उम्मीद है कि निफ्टी आईटी से समर्थन मिलने तक यह स्थिति जारी रहेगी। बैंक निफ्टी के लिए 47350 - 47300 पर मजबूत सपोर्ट। जबकि 48000 - 48200 तत्काल रजिस्टेंस है।

IRCTC share price : IRCTC ने बढ़ाई ई-केटरिंग सेवा, जोमैटो के बाद अब Swiggy से मिलाया हाथ

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद, बैंकिंग शेयरों में तेजी आई जिसने निफ्टी को अपने नुकसान की भरपाई करने में मदद मिली। लेकिन एनबीएफसी शेयरों दबाव बनाया। 22300 के अपने मजबूत सपोर्ट को टेस्ट करने के बाद निफ्टी ने एक और डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है जो तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच रस्साकसी का संकेत है। निफ्टी को फिर से तेजी पकड़ने के लिए 22,420 के ऊपर एक ठोस क्लोजिंग देनी होगी।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।