IRCTC share price : IRCTC ने बढ़ाई ई-केटरिंग सेवा, जोमैटो के बाद अब Swiggy से मिलाया हाथ

Swiggy अगले हफ्ते से 4 स्टेशनों पर सर्विस देगी। 6 महीनों में 59 स्टेशनों पर इसकी सर्विस शुरू हो जाएगी। Swiggy करार से यात्रियों को केटरिंग का विकल्प मिलेगा। यात्रियों को 2 घंटे पहले Swiggy से ऑर्डर बुक करना होगा। यात्रियों को 2 घंटे के भीतर अगले स्टेशन पर ऑर्डर मिलेगा

अपडेटेड Mar 05, 2024 पर 3:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Swiggy करार से यात्रियों को केटरिंग का विकल्प मिलेगा। इस करार से दोनों कंपनियों का अच्छा फायदा होगा

जोमैटो के बाद IRCTC ने ई-केटरिंग कारोबार में अब Swiggy से हाथ मिलाया है। यात्री अब ट्रेन में Swiggy से खाने की डिलीवरी ले पाएंगे। 1 हफ्ते में ये सेवा शुरू हो जाएगी। अभी जोमैटो 63 स्टेशन पर प्री-बुक मील डिलीवर कर रहा है। Swiggy भी अब 4 स्टेशन के साथ मील डिलीवरी शुरू करेगा। इन चार स्टेशनों में बेंगलुरु, भुवनेश्वर, विशाखपट्टनम और विजयवाड़ा शामिल हैं। इस वित्तीय वर्ष में ई-केटरिंग से 23 करोड़ कारोबार हुआ है। कंपनी रोज 60 हजार मील्स ई-केटरिंग के जरिए मुहैया करा रही है।

क्या होगा इसका असर इसपर बात करने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ हैं IRCTC के CMD संजय कुमार जैन। संजय ने बताया कि Swiggy अगले हफ्ते से 4 स्टेशनों पर सर्विस देगी। 6 महीनों में 59 स्टेशनों पर इसकी सर्विस शुरू हो जाएगी। Swiggy करार से यात्रियों को केटरिंग का विकल्प मिलेगा। इस करार से दोनों कंपनियों का अच्छा फायदा होगा।

रेलवे के यात्री Swiggy की सर्विस कैसे ले सकेंगे


संजय ने बताया कि यात्रियों को 2 घंटे पहले Swiggy से ऑर्डर बुक करना होगा। यात्रियों को 2 घंटे के भीतर अगले स्टेशन पर ऑर्डर मिलेगा। यात्रियों को रेंस्टोरेंट चुनने का ऑप्शन भी मिलेगा। इस सर्विस के लिए क्या यात्रियों का अलग चार्ज देना होगा? इस सवाल पर संजय ने कहा कि फूड पर कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा। लॉजिस्टिक के लिए फीस तय की जाएगी।

Vodafone Idea share price : VI ने चार सर्किल में 5G सेवाओं के मिनिमम रोल आउट टारगेट पूरा किया

Swiggy डील से रोजाना फूड ऑर्डर में कितनी बढ़ोतरी होगी?

इसके जवाब में संजय कुमार जैन ने कहा कि IRCTC को रोजाना 50000 से ज्यादा ऑर्डर मिल रहे हैं। Swiggy डील से रोजाना 60000 फूड ऑर्डर होंगे। Swiggy से पहले जोमैटो को भी प्लेटफॉर्म पर ले आए हैं।

ट्रैवल इंडस्ट्री देश में आध्यात्मिक ट्रैवल सर्किट को लेकर बुलिश है, IRCTC की आध्यात्मिक टूरिस्ट डेस्टिनेशन को लेकर क्या योजनाएं है?

इस सवाल का जवाब देते हुए संजय कुमार जैन ने कहा कि भारत गौरव के तहत 10 टूरिस्ट ट्रेनें चला रहे हैं। कंपनी का सभी तरह के टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जोर है। भारत गौरव में आध्यात्मिक टूरिस्ट डेस्टिनेशन ज्यादा हैं। आध्यात्मिक टूरिस्ट ट्रेनों में बुकिंग बेहतर आ रही है। रेल नीर की क्या हाल ही में क्षमता बढ़ाई और आगे क्या योजना है? इसके जवाब में संजय कुमार ने कहा कि रेल नीर की क्षमता रोजाना 72 हजार बोतल बढ़ाई गई है। जुलाई तक और 72000 रोजाना बोतल जोड़ने की योजना है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।