Vodafone Idea ने चार सर्किल में 5G सेवाओं के मिनिमम रोल आउट टारगेट को पूरा कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने दूरसंचार विभाग को अगले 2 महीने में 4 से 6 सर्किल में मिनिमम रोलाउट आउट करने का भरोसा दिया है। पूरी खबर बताते हुए सीएनबीसी-आवाज संवाददाता असीम मनचंदा ने सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि VI ने 5G सेवाओं का न्यूनतम रोलआउट पूरा कर लिया है। कंपनी ने 4 सर्कल में रोलआउट टेस्टिंग की है। दिल्ली, चेन्नई, पुणे और पंजाब में रोलआउट टेस्टिंग पूरी हो गई है। अगस्त तक रोल आउट पूरा करने की शर्त है। पेनल्टी के साथ अगस्त तक का समय दिया गया है। न्यूनतम रोलआउट नहीं होने पर लाइसेंस रद्द होने का खतरा है।
क्या हैं 5G लाइसेंस की शर्तें
5G लाइसेंस की शर्तें पर नजर डालें तो स्पेक्ट्रम आवंटन के 1 साल के अंदर न्यूनतम रोलआउट जरूरी है। कंपनियां 2 साल के अंदर पेनल्टी के साथ सेवाएं शुरू कर सकती हैं। न्यूनतम एक जिले में सेवाएं शुरू करना अनिवार्य है। बता दें कि VIके पास कुल 17 सर्किल में 5G स्पेक्ट्रम हैं।
Vodafone Idea के शेयरों की चाल पर नजर डालें तो 2 बजे के आसस पास ये शेयर 0.15 रुपए यानी 1.06 फीसदी की बढ़त के साथ 14.35 रुपए पर दिख रहा था। आज का इसका दिन का हाई 14.75 और दिन का लो 14.20 रुपए के आसपास है। स्टॉक का 52 वीक हाई 18.40 रुपए और 52 वीक लो 5.70 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 285,492,681 शेयर के आसपास दिख रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 69,612 करोड़ रुपए हैं।
1 हफ्ते में ये शेयर 9.78 फीसदी टूटा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 4.36 फीसदी की बढ़त हुई है। तीन महीने में इसने 9.96 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, इस साल अब तक ये शेयर 10.31 फीसदी टूटा है। 1 साल में इस शेयर में 107.25 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। वहीं, तीन साल में इसने 36 फीसदी रिटर्न दिया है।