खराब ग्लोबल संकेतों से सेंसेक्स और निफ्टी में कमजोर कारोबार, एक्सपर्ट्स के इन 4 स्टॉक्स में ट्रेडिंग से होगी तगड़ी कमाई

Coal India के स्टॉक में राजेश पालवीय ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च की एक्सपायरी वाली 460 के स्ट्राइक वाली कॉल 17 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 24/26 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 13 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Mar 05, 2024 पर 12:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Park Hotels पर हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 216 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    खराब ग्लोबल संकेत ने बाजार का मूड खराब किया। सेंसेक्स करीब 400 प्वाइंट नीचे गिर गया। निफ्टी भी 22300 के नीचे फिसलता हुआ दिखा। बैंक निफ्टी में भी दबाव नजर आ रहा है। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में राजेश पालवीय ने कोल इंडिया पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि रचना वैद्य ने अदाणी पोर्ट्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा शिवांगी सरडा ने चार्ट के चमत्कार के लिए गेल पर दांव लगाया। जबकि सनी अग्रवाल ने पार्क होटल्स लिमिटेड पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Coal India

    राजेश पालवीय ने Coal India के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च की एक्सपायरी वाली 460 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 17 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 24/26 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 13 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Adani Ports Future


    रचना वैद्य ने Adani Ports पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Adani Ports में 1360 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1365/1370 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1350 रुपये पर लगाएं।

    Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः GAIL

    शिवांगी सरडा ने GAIL पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि GAIL में 417 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 430/438 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 408 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Park Hotels

    सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से Park Hotels का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Park Hotels के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 216 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 250/260 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।