Get App

Mid-day Mood : वोलैटिलिटी के बीच बाजार ने गंवाई बढ़त, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय

Mid-day Mood : भारतीय रुपये के गिरावट के रुझान में अचानक बदलाव भी निकट अवधि में भारत के पक्ष में ग्लोबल मैक्रोज़ में बदलाव का संकेत है। हालांकि,निवेशकों को यह याद रखना चाहिए कि शॉर्ट टर्म में बाजार के रुख में कभी भी बदलाव हो सकता है। लेकिन बाजार का मीडियम से लॉन्ग टर्म आउटलुक कॉर्पोरेट अर्निंग और इकोनॉमिक ग्रोथ पर निर्भर होगा

Curated By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Aug 24, 2023 पर 3:00 PM
Mid-day Mood : वोलैटिलिटी के बीच बाजार ने गंवाई बढ़त, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय
Mid-day Mood : एशियन पेंट्स 1.30 फीसदी चढ़कर सेंसेक्स पैक में टॉप पर दिख रहा है। इसके बाद एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक में भी जोरदार तेजी है

Mid-day Mood : इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी ने 24 अगस्त को दोपहर के सत्र में शुरुआती बढ़त को खोने के बाद लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। बाजार में आज बैंकिंग,इंफ्रा और खपत वाले शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है, वहीं मेटल, फार्मा और सरकारी बैंकों में दबाव देखने को मिल रहा है। दोपहर 1.35 बजे को आसपास निफ्टी 33.40 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 19410.60 के स्तर पर दिख रहा था। जबकि सेंसेक्स 82.44 अंक यानी 0.13 फीसदी गिर कर 65349.44 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। लगभग 1811 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही थी। वहीं, 1241 शेयरों में गिरावट आई थी। जबकि 104 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

निफ्टी मिडकैप इंडेक्स ने अपनी तेजी का सिलसिला बरकरार रखा। श्रीराम फाइनेंस, मैक्स फाइनेंशियल, एबीबी इंडिया, आरईसी और कॉफोर्ज जैसे काउंटरों में मजबूत खरीदारी के दम निफ्टी मिडकैप इंडेक्स ने पहली बार 39 000 का आंकड़ा पार किया। 7329.3 करोड़ रुपये मूल्य के 1.54 करोड़ शेयरों के ब्लॉक डील के बाद कोफोर्ज में 4 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई है। हालांकि खरीदारों और विक्रेताओं के बारे में तुरंत पता नहीं चल पाया है। लेकिन सीएनबीसी-आवाज़ ने पहले बताया था कि हल्स्ट बीवी मिडकैप आईटी फर्म कोफोर्ज में अपनी पूरी 26 फीसदी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है।

लार्ज-कैप की बात करें तो एशियन पेंट्स 1.30 फीसदी चढ़कर सेंसेक्स पैक में टॉप पर दिख रहा है। इसके बाद एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक में भी जोरदार तेजी है। दूसरी तरफ जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, एमएंडएम, टीसीएस और एनटीपीसी में गिरावट देखने को मिल रही है।

रिलायंस रिटेल वेंचर लिमिटेड (आरआरवीएल) में 0.99 फीसदी हिस्सेदारी के लिए कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी के 8278 करोड़ रुपये के निवेश के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज मामूली गिरावट पर कारोबार कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें