अमेरिका के कमजोर जॉब आंकड़ों से ग्लोबल बाजारों के सेंटिमेंट फिर बिगड़े है। गिफ्ट निफ्टी भी करीब 80 प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है। ऐसे में आज भारतीय बाजारों की शुरुआत कमजोरी के साथ होने की उम्मीद है। बता दें कि 06 सितंबर को बाजार में दबाव देखने को मिला और सेंसेक्स- निफ्टी 1% से ज्यादा फिसलकर बंद हुए। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल का कहना है अभी के लिए निफ्टी पर पहले से सोचकर कोई ट्रेड नहीं ले। पहले 45 मिनट देखें और फिर ट्रेड पर फैसला लें। आज दोनों तरफ के ट्रेड लेने के लिए तैयार रहें। वहीं बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। तो आइए डालते है उनके बिग स्टॉक्स पर एक नजर।
