मिडकैप में यहां से भी 40-50 % की गिरावट मुमकिन, कुछ समय के लिए लार्जकैप की सुरक्षा में रहें

अनुज का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला पड़ाव 23,450 पर स्थित 200 DMA है। निफ्टी 200 DMA पर कुछ सपोर्ट ले सकता है। निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 51,000-51,150 पर और अगला बड़ा सपोर्ट 50,200-50,400 पर है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 51,500-51,700 पर और बड़ा रजिस्टेंस 51,800-52,000 पर है

अपडेटेड Nov 05, 2024 पर 9:38 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल का कहना है कि मिडकैप और स्मॉल कैप अभी भी बहुत महंगे हैं। ऐसे में कुछ समय के लिए लार्जकैप की सुरक्षा में रहें

सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार काफी कमजोर है। टेक्निकल चार्ट पर 23,450 के 200 DMA से निफ्टी भी अब केवल 550 अंक ही दूर रहा गया है। वैसे कल की गिरावट पूरी तरह से अप्रत्याशित थी। सवाल ये है कि बाजार को अब क्या परेशान कर रहा है? साफ तौर से कुछ ऐसा है जिसे बाजार जानता है और हम नहीं जानते। आम तौर पर बाजार किसी कारण से पहले चलता है। इसका कारण तो हमें बाद में ही पता चलेगा। फिलहाल, गिरावट के लिए अलग-अलग कारणों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। गिरावट का सबसे आसान कारण FIIs की बिकवाली है। लेकिन FIIs सिर्फ इस गिरावट में ही नहीं बल्कि लंबे समय से बिकवाल बने हुए हैं। यह सच है कि इस बार बिकवाली की मात्रा बहुत बड़ी है। कमजोर नतीजे भी एक कारण बताए जा रहे हैं। मौजूदा तिमाही में आय ग्रोथ सबसे कमजोर रही है। ग्लोबल संकेत अच्छे हैं लेकिन सिर्फ भारतीय बाजार गिर रहे हैं। अभी सेंटिमेंट काफी कमजोर, कोई रैली नहीं टिक रही है।

बाजार: कब तक चलेगी गिरावट?

अनुज का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला पड़ाव 23,450 पर स्थित 200 DMA है। निफ्टी 200 DMA पर कुछ सपोर्ट ले सकता है। बड़ा सवाल ये है कि क्या बाजार में यहां से वापस रैली कर सकता है? इस बार आत्मविश्वास पर बेहद गहरी चोट लगी है। मिडकैप और स्मॉल कैप अभी भी बहुत महंगे हैं। ऐसे में कुछ समय के लिए लार्जकैप की सुरक्षा में रहें। कई मिडकैप यहां से भी 40-50 फीसदी तक गिर सकते हैं।


निफ्टी पर रणनीति

अनुज का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 23,816 (कल का निचला स्तर) पर है। वहीं, अगला बड़ा सपोर्ट 23,700-23,800 (ऑप्शन जोन)पर है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 24,150-24,200 (ऑप्शन जोन)पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,300-24,350 (कल का हाई) पर है। बाजार में बड़ा ट्रेड “उछाल में विकवाली” का है। निफ्टी के 24,500 के ऊपर बंद होने के बाद ही टेक्सचर बदलेगा।। इसके बीच में बाजार में शॉर्ट कवरिंग आती रहेगी

Stock of the day : ABB हो सकता है आज का हीरो स्टॉक, 10 बजे कंपनी की कॉनकॉल पर रहे नजर

निफ्टी बैंक पर रणनीति

अनुज का कहना है कि निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 51,000-51,150 (कल का निचला स्तर, 100 DEMA)पर और अगला बड़ा सपोर्ट 50,200-50,400 (अक्टूबर का निचला स्तर) पर है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 51,500-51,700 पर और बड़ा रजिस्टेंस 51,800-52,000 पर है।

कई बार निफ्टी बैंक दिन के निचले स्तरों के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है। कल SBI की तेजी से कुछ भरोसा मिला। लेकिन अभी भी किसी भी तरफ बड़ी पोजीशन नहीं लें।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।