Get App

मध्यपूर्व में तनाव का डिफेंस सेक्टर पर नहीं पड़ेगा असर, Data Patterns के शेयरों में निवेश करने पर हो सकती है मोटी कमाई

मिडिल ईस्ट क्राइसिस का असर डिफेंस सेंक्टर पर नहीं पड़ेगा। ऐसे में Data Patterns के शेयरों में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिल सकता है। इस स्टॉक की वैल्यूएशन अट्रैक्टिव लेवल पर आ गई है। इसकी वजह यह है कि यह स्टॉक जुलाई के 52 हफ्ते के अपने हाई से काफी गिरा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 04, 2024 पर 3:13 PM
मध्यपूर्व में तनाव का डिफेंस सेक्टर पर नहीं पड़ेगा असर, Data Patterns के शेयरों में निवेश करने पर हो सकती है मोटी कमाई
Data Patterns का स्टॉक इस साल जुलाई में 3,654 रुपये के अपने 52 हफ्ते के हाई पर पहुंच गया था। अब यह गिरकर 2,285 रुपये पर आ गया है।

अगर आप निवेश के लिए सही स्टॉक की तलाश में हैं तो आप डेटा पैटर्न्स के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। यह डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स बनाने वाली प्रमुख कंपनी है। इसे डिफेंस पर सरकार के बढ़ते फोकस का फायदा मिलेगा। सरकार ने डिफेंस इक्विपमेंट का आयात करने की जगह देश में ही इनका उत्पादन करने की पॉलिसी शुरू की है। डेटा पैटर्न्स कई प्रोडक्ट और सिस्टम बनाने के लिए इस सेक्टर की बड़ी कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रही है। इनमें डीआरडीओ, एचएएल और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं।

तेज गिरावट के बाद वैल्यूएशन अट्रैक्टिव लेवल पर

Data Patterns के शेयरों में पिछले कुछ महीनों में तेज गिरावट आई है। यह स्टॉक इस साल जुलाई में 3,654 रुपये के अपने 52 हफ्ते के हाई पर पहुंच गया था। अब यह गिरकर 2,285 रुपये पर आ गया है। इस तरह पिछले कुछ महीनों में इसका प्रदर्शन स्टॉक मार्केट के प्रमुख सूचकांकों के मुकाबले कमजोर रहा है। इसकी एक बड़ी वजह डिफेंस स्टॉक्स में पिछले कुछ महीनों में हुई बिकवाली है। अब इसकी वैल्यूएशन अट्रैक्टिव दिख रही है।

कमाई को लेकर साफ तस्वीर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें