Milky Mist Dairy Share Price: लगातार दूसरे दिन शेयर बना रॉकेट, 10% तेजी पर लगा अपर सर्किट

Milky Mist Dairy Share Price:19 अगस्त को Milky Mist Dairy Food के शेयर में जोरदार तेजी दिखी। 10 फीसदी चढ़ने के बाद शेयर में अपर सर्किट लग गया। शेयर का भाव 199.55 फीसदी चढ़ने से कंपनी की वैल्यूएशन (मार्केट कैपिटलाइजेशन) 15,362.23 करोड़ रुपये पहुंच गई

अपडेटेड Aug 19, 2026 पर 11:32 AM
मिल्की मिस्ट की शुरुआत तमिलनाडु के इरोड में हुई थी। कंपनी का फोकस वैल्यू-ऐडेड डेयरी प्रोडक्ट्स पर है। इसमें पनीर, चीज, दही, योगर्ट, बटर, घी और आइसक्रीम शामिल हैं।

Milky Mist Dairy Share Price: मिल्की मिस्ट डेयरी फूड के शेयरों ने कमाल किया है। कंपनी के शेयरों की 18 अगस्त को जोरदार लिस्टिंग हुई। कारोबार खत्म होने पर शेयर 140 रुपये के इश्यू प्राइस से करीब 30 फीसदी चढ़कर एनएसई पर 181.50 रुपये पर बंद हुए। लगातार दूसरे दिन यानी 19 अगस्त को भी शेयर रॉकेट बन गए। इससे वे निवेशक काफी खुश हैं, जिन्हें आईपीओ में कंपनी के शेयर एलॉट हुए थे।

आईपीओ को निवेशकों का जोरदार रिस्पॉन्स

19 अगस्त को Milky Mist Dairy Food के शेयर में जोरदार तेजी दिखी। 10 फीसदी चढ़ने के बाद शेयर में अपर सर्किट लग गया। शेयर का भाव 199.55 फीसदी चढ़ने से कंपनी की वैल्यूएशन (मार्केट कैपिटलाइजेशन) 15,362.23 करोड़ रुपये पहुंच गई। कंपनी के आईपीओ को इनवेस्टर्स का जोरदार रिस्पॉन्स मिला था। यह इश्यू 56.12 गुना सब्सक्राइब हुआ था।


किसी डेयरी कंपनी का सबसे बड़ा आईपीओ

मिल्की मिस्ट ने आईपीओ में शेयर का प्राइस बैंड 133-140 रुपये रखा था। इस आईपीओ में कंपनी ने 1,428 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर इश्यू किए थे। ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत 125 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे गए थे। यह भारत में किसी डेयरी कंपनी का सबसे बड़ा आईपीओ था। इससे पहले Parag Milk Foods, Hatsun Agro Product और Dodla Dairy के शेयर स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध हैं।

कर्ज चुकाने और बिजनेस के विस्तार के लिए पैसे का इस्तेमाल

कंपनी ने बताया है कि आईपीओ से मिले पैसे का इस्तेमाल वह कर्ज चुकाने, बिजनेस के विस्तार और प्लांट को आधुनिक बनाने के लिए करेगी। तमिलनाडु के पेरूनदुरई में कंपनी का प्लांट है। कंपनी अपने कोल्ड-चेन इंफ्रास्ट्रक्चर का भी विस्तार कर रही है। कंपनी का प्लान whey protein concentrate, yoghurt और क्रीम चीज प्लांट लगाने का है।

मिल्की मिस्ट लिक्विड मिल्क सेगमेंट में मौजूद नहीं

मिल्की मिस्ट की शुरुआत तमिलनाडु के इरोड में हुई थी। कंपनी का फोकस वैल्यू-ऐडेड डेयरी प्रोडक्ट्स पर है। इसमें पनीर, चीज, दही, योगर्ट, बटर, घी और आइसक्रीम शामिल हैं। कंपनी लिक्विड मिल्क सेगमेंट में मौजूद नहीं है। देश में मिल्क प्रोडक्ट्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसका फायदा मिल्की मिस्ट जैसी कंपनियों को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: American Bakers के Q&T Foods ने किया निराश, ब्रेड कंपनी के ₹115 के शेयरों से नहीं मिला कोई लिस्टिंग गेन

शेयर बाजारों पर लगातार छठे सत्र दिखा दबाव 

19 अगस्त को शेयर बाजारों में लगातार छठे सत्र दबाव दिखा। सुबह 11 बजे निफ्टी 0.45 फीसदी यानी 108 अंक गिरकर 24,046 पर चल रहा था। सेंसेक्स 0.48 फीसदी यानी 371 अंक गिरकर 76,851 पर चल रहा था। बैंक निफ्टी में भी दबाव दिखा। हालांकि,निफ्टी का मिडकैप सूचकांक हरे निशान में था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।