Mishra Dhatu Nigam Share Price: मुनाफा 115% बढ़ने से बंपर खरीद, दिखी 8% तक तेजी

Mishra Dhatu Nigam Share Price: सितंबर 2026 तिमाही के दौरान ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 295.91 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। अप्रैल-सितंबर 2026 अवधि के दौरान मिश्र धातु निगम का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 44.30 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Nov 12, 2026 पर 11:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अप्रैल—सितंबर 2026 अवधि के दौरान मिश्र धातु निगम का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 44.30 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 25.92 करोड़ रुपये था।

सरकारी कंपनी मिश्र धातु निगम लिमिटेड के शेयरों में 12 नवंबर को सुबह के कारोबार में 8 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर शेयर 428.60 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप 7600 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। कंपनी ने एक दिन पहले तिमाही और छमाही नतीजे जारी किए थे। जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 115 प्रतिशत बढ़कर 27.84 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 12.95 करोड़ रुपये था।

ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 295.91 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो सितंबर 2025 तिमाही में 209.72 करोड़ रुपये था। कुल खर्च 267.49 करोड़ रुपये के रहे, जो सितंबर 2025 तिमाही में 199.53 करोड़ रुपये के थे।

FY27 के पहले 6 महीनों में कैसा रहा Mishra Dhatu Nigam का बिजनेस


अप्रैल-सितंबर 2026 अवधि के दौरान मिश्र धातु निगम का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 44.30 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 25.92 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 535.40 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो सितंबर 2025 छमाही में 380.22 करोड़ रुपये था। कुल खर्च 493 करोड़ रुपये के रहे, जो सितंबर 2025 छमाही में 358.14 करोड़ रुपये के थे।

ITC Share Price: Gold Flake की महंगाई का शेयरों ने मनाया जश्न, 4 महीने बाद पहुंचा ₹290 के पार

शेयर इस साल अब तक 18 प्रतिशत चढ़ा

मिश्र धातु निगम के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 481.90 रुपये और एडजस्टेड लो 266.70 रुपये है। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक सरकार के पास 74 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर साल 2026 में अब तक 18 प्रतिशत चढ़ा है। 2 साल में कीमत 28 प्रतिशत मजबूत हुई है। 5 साल में यह निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।