TCS के शेयर पर पॉजिटिव हैं मितेश ठक्कर, प्राइस 4,000 रुपये से पार होने की उम्मीद

TCS का स्टॉक इस वर्ष अभी तक 24% बढ़ा है और इसने रिटर्न के लिहाज से सेंसेक्स को पीछे छोड़ा है

अपडेटेड Aug 19, 2021 पर 2:33 PM
Story continues below Advertisement

स्टॉक मार्केट के मूवमेंट की अच्छी समझ रखने वाले एक्सपर्ट्स में शामिल मितेश ठक्कर सॉफ्टवेयर कंपनियों के शेयर्स पर बुलिश हैं। इनमें से उनका पसंदीदा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) है। ठक्कर ने अपनी वेबसाइट पर कहा है, "यह स्टॉक मेरे पोर्टफोलियो में है और किसी भी गिरावट पर मैं इसे बढ़ाना चाहूंगा।"

Nuvoco Vistas IPO: क्या कमजोर होगी लिस्टिंग, जानिए क्या संकेत दे रहा है GMP

TCS के शेयर में पिछले कुछ दिनों में काफी खरीदारी हुई है लेकिन इसके बावजूद यह 4,000 रुपये के लेवल को पार कर सकता है।

यह शेयर बुधवार को 52 सप्ताह के हाई पर पहुंचा था। हालांकि, इसके बाद दिन के कारोबार में इसमें कुछ गिरावट आई थी और यह BSE पर 3,558.50 रुपये पर बंद हुआ था।

मौजूदा लेवल पर यह इस वर्ष अभी तक 24 प्रतिशत और इस महीने 12 प्रतिशत बढ़ा है। इसका इस वर्ष अभी तक का रिटर्न बेंचमार्क सेंसेक्स से 16 प्रतिशत अधिक रहा है।

इस वर्ष IT कंपनियों के स्टॉक्स में काफी तेदी आई है और इससे बेंचमार्क की  बढ़ोतरी में भी योगदान दिया है।


ठक्कर ने कहा, "TCS के लिए 3,400-3,430 रुपये के लेवल को पार करना मीडियम से लॉन्ग टर्म के चार्च में एक अच्छी मजबूती है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से यह नए हाई बना रहा है लेकिन इसके साथ ही ट्रेंडलाइन रेजिस्टेंस ब्रेकआउट भी बढ़ रहा है।"

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी TCS का जून तिमाही में नेट प्रॉफिट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 28.5 प्रतिशत बढ़कर लगभग 9,008 करोड़ रुपये रहा था। इसके रेवेन्यू में 18.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी और यह 45,411 करोड़ रुपये पर पहुंचा था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।