ग्लोबल बाजार में मिलेजुले संकेत, गिफ्ट निफ्टी में बढ़त, नवंबर में करीब 6% चढ़ा S&P500 इंडेक्स

ग्लोबल बाजार से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त के साथ कामकाज हो रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में करीब एक परसेंट तक की तेजी रही है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुए। 2024 में नवंबर S&P500 इंडेक्स के लिए सबसे अच्छा महीना रहा

अपडेटेड Dec 02, 2024 पर 8:30 AM
Story continues below Advertisement
लागातार 10वें दिन डॉलर इंडेक्स में दबाव कायम है। डॉलर इंडेक्स 107 के स्तर के नीचे कायम है

ग्लोबल बाजार से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त के साथ कामकाज हो रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में करीब एक परसेंट तक की तेजी रही है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुए। 2024 में नवंबर S&P500 इंडेक्स के लिए सबसे अच्छा महीना रहा।S&P500 इंडेक्स नवंबर में करीब 6% चढ़ा है। पिछले हफ्ते अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड निवेश आया।

EPFR Global का कहना है कि पिछले हफ्ते अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड निवेश आया। पिछले हफ्ते में $141 बिलियन का निवेश हुआ। यूरोपीय बाजारों के लिए 2024 अब तक सबसे खराब रहा। 1976 के बाद US की तुलना में यूरोपीय बाजारों का खराब प्रदर्शन किया है। EPFR Global का कहना है कि यूरोपीय फंड्स ने $56 बिलियन गंवाए।

दबाव में डॉलर


लागातार 10वें दिन डॉलर इंडेक्स में दबाव कायम है। डॉलर इंडेक्स 107 के स्तर के नीचे कायम है। US डेट टू GDP 125% पर पहुंचा। फिस्कल डेफिसिट GDP का 6% हुआ जबकि ट्रेजरी इस्सुएन्स भी GDP के 9% पर, शॉर्ट टर्म में 80% पर रहा।

डॉनल्ड ट्रंप का नया दांव

डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि BRICS देशों से भरोसे की उम्मीद है। BRICS करेंसी न बनाने का भरोसा चाहिए। USD की जगह दूसरी करेंसी इस्तेमाल न करेना भी भरोसा दें। अगर ऐसा कुछ हुआ तो 100% टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। जो भी देश ऐसा करेगा उसे अमेरिका को अलविदा कहना होगा।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 50.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 38,220.01 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.58 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 2.24 फीसदी चढ़कर 22,761.37 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.79 फीसदी की बढ़त के साथ 19,569.51 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.92 फीसदी की बढ़त के साथ 3,357.01 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।