एशिया में मिलाजुला कारोबार, हैंग सेंग 1% टूटा

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है।

अपडेटेड Apr 18, 2017 पर 8:16 AM
Story continues below Advertisement

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान का बाजार निक्केई 43 अंक यानि 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 18,398 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट्स टाइम्स 9.5 अंक यानि 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 3,150 के करीब पहुंच गया है। हालांकि हैंग सेंग 227 अंक यानि करीब 1 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,035 के स्तर पर आ गया है।

वहीं एसजीएक्स निफ्टी 8.5 अंक गिरकर 9,158 के स्तर पर नजर आ रहा है। कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। ताइवान इंडेक्स में 0.3 फीसदी की मजबूती देखने को मिल रही है, जबकि शंघाई कम्पोजिट 0.1 फीसदी गिरा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।