एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान का बाजार निक्केई 43 अंक यानि 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 18,398 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट्स टाइम्स 9.5 अंक यानि 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 3,150 के करीब पहुंच गया है। हालांकि हैंग सेंग 227 अंक यानि करीब 1 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,035 के स्तर पर आ गया है।
