Get App

M&M Auto Sales: सितंबर में कुल बिक्री 16% बढ़ी, जानिए कंपनी के आउटलुक पर क्या हैं मैनेजमेंट की राय

M&M Auto Sales: हेमंत सिक्का ने कहा कि फेस्टिव सीजन को अच्छी तरह मॉनिटर कर रहे हैं। ओवरऑल सेंटीमेंट पॉजिटिव हैं। दूसरी छमाही काफी मजबूत रहने की उम्मीद है। सालाना आधार पर लो सिंगल डिजीट ग्रोथ संभव है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 01, 2024 पर 2:15 PM
M&M Auto Sales: सितंबर में कुल बिक्री 16% बढ़ी, जानिए कंपनी के आउटलुक पर क्या हैं मैनेजमेंट की राय
सितंबर में M&M की कुल बिक्री 16 फीसदी बढ़ी है। सितंबर में ट्रैक्टर सेल्स में 2 फीसदी की ग्रोथ रही है

M&M Auto Sales:  सितंबर में M&M की कुल बिक्री 16 फीसदी बढ़ी है। सितंबर में ट्रैक्टर सेल्स में 2 फीसदी की ग्रोथ रही है, लेकिन ट्रैक्टर एक्सपोर्ट में 10 फीसदी की गिरावट रही है। वहीं साल-दर -साल आधार पर SUV बिक्री 24% बढ़कर 51,062 यूनिट पर रही है। ट्रैक्टर बिक्री 2फीसदी बढ़कर 44,256 यूनिट पर रहा। वहीं ऑटो एक्सपोर्ट 25% बढ़कर 3,027 यूनिट पर रहा है। फिलहाल 2.12 बजे के आसपास स्टॉक 2 फीसदी से  ज्यादा की बढ़त लेकर कामकाज कर रहा हैं।

ऑटो नंबर्स और कंपनी के आउटलुक पर सीएनबीसी -आवाज से बातचीत के दौरान Mahindra & Mahindra के Farm Equipment Sector के प्रेसिडेंट हेमंत सिक्का ने कहा कि ट्रैक्टर इंडस्ट्री में मजबूत डिमांड देखने को मिल रहा है। पूरे देश में इसबार अच्छी बारिश हुई है। 36 में से 33 जोन में पहले से अच्छी बारिश हुई। हालांकि बिहार और पंजाब में थोड़ी कम बारिश रही, लेकिन बेहतर बारिश से खरीफ की अच्छी बुआई हुई। रवि फसल भी बेहतर होने की उम्मीद है।

चूंकि दूसरी छमाही में हालात बेहतर नजर आ रहे हैं। ऐसे में क्या आप ट्रैक्टर सेल्स का गाइडेंस ऊपर की ओर बढ़ाएंगे या रबी सीजन की शुरुआत का इंतजार करेंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि फेस्टिव सीजन को अच्छी तरह मॉनिटर कर रहे हैं। ओवरऑल सेंटीमेंट पॉजिटिव हैं। दूसरी छमाही काफी मजबूत रहने की उम्मीद है। सालाना आधार पर लो सिंगल डिजीट ग्रोथ संभव है।

हेमंत सिक्का ने आगे कहा कि ग्रोथ के लिए एक्सपोर्ट काफी अहम है। एक्सपोर्ट में सालाना आधार पर 36 फीसदी की ग्रोथ संभव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें