Get App

M&M Share Price: एसयूवी की कीमतों में कटौती ने दिया झटका, लेकिन ब्रोकरेजेज को इस कारण है भरोसा

M&M Shares: ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर आज टूट गए और दिन के आखिरी तक यह संभल ना पाया। इंट्रा-डे में यह डेढ़ फीसदी से अधिक टूट गया था। मांग में सुस्ती के चलते इसने XUV 700 के दाम में कटौती की है जिसका दबाव शेयरों पर दिखा। हालांकि इसके बावजूद ब्रोकरेजेज का भरोसा इस पर बना हुआ है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 11, 2024 पर 4:39 PM
M&M Share Price: एसयूवी की कीमतों में कटौती ने दिया झटका, लेकिन ब्रोकरेजेज को इस कारण है भरोसा
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कम मांग के चलते XUV 700 के दाम घटा दिए जिसके चलते शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा।

M&M Shares: ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर आज टूट गए और दिन के आखिरी तक यह संभल ना पाया। इंट्रा-डे में यह डेढ़ फीसदी से अधिक टूट गया था। मांग में सुस्ती के चलते इसने XUV 700 के दाम में कटौती की है जिसका दबाव शेयरों पर दिखा। हालांकि इसके बावजूद ब्रोकरेजेज का भरोसा इस पर बना हुआ है। मॉर्गन स्टैनले और इन्वेस्टेक का मानना है कि दाम में कटौती रणनीतिक कदम है और इसका कंपनी के लॉन्ग टर्म परफॉरमेंस पर निगेटिव असर नहीं पड़ेगा। हालांकि इसके बावजूद आज महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1.24 फीसदी की गिरावट के साथ 2698.30 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। इंट्रा-डे में यह 2690.10 रुपये तक फिसल गया था।

M&M में निवेश के लिए क्या है टारगेट प्राइस?

एसयूवी 700 के दाम में कटौती के बावजूद एमएंडएम पर ब्रोकरेजेज का भरोसा बना हुआ है। इनवेस्टेक ने एमएंडएम की खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखते हुए इसका टारगेट प्राइस 3100 रुपये फिक्स किया है। मॉर्गन स्टैनले ने भी 3049 रुपये के टारगेट प्राइस पर इसकी ओवरवेट कॉल में कोई बदलाव नहीं किया है।

ब्रोकरेजेज को क्यों है महिंद्रा एंड महिंद्रा पर इतना भरोसा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें