स्टॉक ब्रोकिंग और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग बिजनेस में उतरेगी MobiKwik, शुरू कर रही है नई कंपनी

मोबिक्विक सिक्योरिटीज ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआती पेड अप शेयर कैपिटल 1 लाख रुपये है। MobiKwik इस वेंचर को सपोर्ट करने के लिए एक या अधिक चरणों में अतिरिक्त 2 करोड़ रुपये डालने का प्लान कर रही है

अपडेटेड Mar 26, 2025 पर 4:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
MSBPL का प्रमुख उद्देश्य शेयरों, सिक्योरिटीज, डेट इंस्ट्रूमेंट्स, कमोडिटीज, करेंसीज और उनके डेरिवेटिव्स में डीलिंग का कारोबार करना है।

फिनटेक कंपनी मोबिक्विक (MobiKwik) अब स्टॉक ब्रोकिंग और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग बिजनेस में कदम रखने जा रही है। कंपनी ऐसा अपनी नई इनकॉरपोरेटेड सब्सिडियरी मोबिक्विक सिक्योरिटीज ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड (MSBPL) के माध्यम से करेगी। मोबिक्विक ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा है कि कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय, सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर ने 3 मार्च, 2025 को मोबिक्विक के पूर्ण मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी के रूप में MSBPL के इनकॉरपोरेशन को मंजूरी दी।

MSBPL का प्रमुख उद्देश्य शेयरों, सिक्योरिटीज, डेट इंस्ट्रूमेंट्स, कमोडिटीज, करेंसीज और उनके डेरिवेटिव्स में डीलिंग का कारोबार करना है। कंपनी भारत और विदेश में विभिन्न स्टॉक और कमोडिटी एक्सचेंजों में मेंबरशिप हासिल करके स्टॉक और कमोडिटी ब्रोकर के रूप में काम करने का भी इरादा रखती है।

MobiKwik आगे चलकर करेगी 2 करोड़ रुपये का निवेश


मोबिक्विक ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "MSBPL की शुरुआती पेड अप शेयर कैपिटल 1 लाख रुपये है। कंपनी इस वेंचर को सपोर्ट करने के लिए एक या अधिक चरणों में अतिरिक्त 2 करोड़ रुपये डालने का प्लान कर रही है।" मोबिक्विक की MSBPL में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

इन 4 कंपनियों के लाखों शेयरों की लॉक-इन हुई खत्म, बेचने की लगी होड़, भाव 8% तक लुढ़का

MobiKwik के शेयर में गिरावट

26 मार्च को वन मोबिक्विक सिस्टम्स के शेयर बिकवाली के दबाव में हैं। दिन में BSE पर कीमत लगभग 5 प्रतिशत तक गिरकर 302.40 रुपये के लो तक गई। कारोबार खत्म होने पर शेयर 4 प्रतिशत गिरावट के साथ 304.50 रुपये पर सेटल हुआ। मोबिक्विक के शेयर 18 दिसंबर, 2024 को शेयर बाजार में 60 प्रतिशत प्रीमियम पर लिस्ट हुए थे। कंपनी का 572 करोड़ रुपये का IPO 125.69 गुना भरा था। मोबिक्विक का मार्केट कैप 2300 करोड़ रुपये है।

साल 2025 में अभी तक शेयर लगभग 50 प्रतिशत लुढ़क चुका है। कंपनी में दिसंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 25.18 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। मोबिक्विक शेयर BSE पर अभी तक 698.30 रुपये के हाई तक गया है, जो 26 दिसंबर 2024 को क्रिएट हुआ था। रिकॉर्ड लो 231.05 रुपये 17 मार्च 2025 को देखा गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।