Modern Diagnostic IPO Listing: डाइग्नॉस्टिक चेन चलाने वाली मॉडर्न डाइग्नॉस्टिक एंड रिसर्च सेंटर के शेयरों की आज BSE SME पर प्रीमियम एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 376 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹90 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹99.50 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 10.56% का लिस्टिंग गेन (Modern Diagnostic Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों को तब झटका लगा, जब शेयर टूट गए। ₹100 की ऊंचाई तक जाकर यह टूट गया और ₹94.53 (Modern Diagnostic Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 5.03% मुनाफे में हैं।
