Get App

अडानी की समस्या के लिए प्रधानमंत्री मोदी को नहीं ठहराया जा सकता दोषी: मार्क मोबियस

Adani-Hindenburg Row: दिग्गज निवेशक का मार्क मोबियस (Mark Mobius) का मानना है कि अडानी ग्रुप-हिंडनबर्ग रिपोर्ट विवाद का राजनीतिक असर बहुत कम होगा। उन्होंने कहा, "कई लोगों को लगता है कि अडानी ग्रुप की स्थिति से भारत का राजनीतिक समीकरण बिगड़ सकता है और जो कुछ हुआ उसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को दोषी ठहराया जा सकता है। मुझे नहीं लगता कि ऐसा कुछ भी होगा क्योंकि सबूतों की कमी है"

Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 08, 2023 पर 7:27 PM
अडानी की समस्या के लिए प्रधानमंत्री मोदी को नहीं ठहराया जा सकता दोषी: मार्क मोबियस
मार्क मोबियस, इमर्जिंग मार्केट के गुरु और दिग्गज निवेशक

Adani-Hindenburg Row: इमर्जिंग मार्केट के गुरु और दिग्गज निवेशक मार्क मोबियस (Mark Mobius) का मानना है कि अडानी ग्रुप-हिंडनबर्ग रिपोर्ट विवाद का राजनीतिक असर बहुत कम होगा। मनीकंट्रोल के साथ एक विशेष बातचीत में मोबियस कैपिटल पार्टनर्स के फाउंडर मार्क मोबियस ने कहा, "कई लोगों को लगता है कि अडानी ग्रुप की स्थिति भारत के राजनीतिक समीकरण को बिगाड़ सकता है और जो कुछ हुआ उसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को दोषी ठहराया जा सकता है। मुझे नहीं लगता कि ऐसा कुछ भी होगा क्योंकि सबूतों की कमी है।"

मोदी सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए जिन सुधारों को लागू किया है, वे अडानी ग्रुप से जुड़े जोखिमों को पीछे छोड़ देंगे। उन्होंने कहा, "ऐसे में इसके राजनीतिक असर काफी मामूली होंगे।"

अमेरिकी शॉर्ट-सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने बीते 24 जनवरी को अडानी ग्रुप पर 'अकाउंटिंग हेरफेर और स्टॉक की कीमतों में छेढ़छाड़' का आरोप लगाते हुए एक रिपोर्ट जारी किया था। इसके बाद विपक्षी पार्टियों ने बीजेपी की अगुआई वाली केंद्र सरकार पर जमकर बोला था। इस बीच कई बैंकों ने सामने आकर बयान जारी किया और बताया कि उनका अडानी ग्रुप को दिया लोन काफी कम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें