MOIL Share Price: मैंगनीज अयस्क निकालने वाली MOIL के शेयरों की आज लगातार चौथे दिन भी जमकर खरीदारी हो रही है। आज की बात करें तो इसके शेयर 12 फीसदी से अधिक उछल गए। फरवरी में इसके मैंगनीज अयस्क का उत्पादन सालाना आधार पर 15 फीसदी उछलकर 1.51 लाख टन पर पहुंच गया। इसके चलते शेयरों की जमकर खरीदारी हो रही है। चार दिन में यह 18 फीसदी से अधिक उछलकर आज इंट्रा-डे में BSE पर यह 313.25 रुपये पर पहुंच गया। मुनाफावसूली के चलते दिन के आखिरी में 7.17 फीसदी की बढ़त के साथ 299.55 रुपये पर बंद हुआ है। 28 फरवरी को यह करीब 3 फीसदी टूटकर 264.60 रुपये पर बंद हुआ था।
MOIL का मैंगनीज अयस्क उत्पादन फरवरी में सालाना आधार पर 15 फीसदी उछलकर 1.51 लाख टन पर पहुंत गया। वहीं अप्रैल-फरवरी 2024 में यह 37 फीसदी उछलकर 15.84 लाख टन पर पहुंच गया। रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि यह इसका किसी भी वित्त वर्ष में अब तक का सबसे अधिक उत्पादन है। सेल्स के मोर्चे पर भी इसने बड़ी उपलब्धि हासिल की। फरवरी में इसका सेल्स सालाना आधार पर 18 फीसदी उछलकर 1.56 लाख टन पर पहुंच गया। वहीं अप्रैल-फरवरी 2024 में इसका सेल्स 32 फीसदी उछलकर 13.91 लाख टन पर पहुंच गया।
MOIL को लेकर ब्रोकरेज का क्या है रुझान
50 फीसदी हिस्सेदारी के साथ MOIL मैंगनीज अयस्क निकालने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है। इसका मुख्यालय नागपुर में है और महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में आस-पास के जिलों में इसके पास 11 माइन हैं। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक इसे ट्रैक करने वाले चार एनालिस्ट्स में से दो ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है, एक ने होल्ड और एक ने सेल की।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।