Momentum Picks 2025: इन दो शेयरों में मोटी कमाई का मौका, एक्सपर्ट्स ने जताई तेजी की उम्मीद
Stock 2025: डेटा सेंटर सेक्टर भारतीय बाजार में सबसे अधिक संभावनाओं वाला एक प्रमुख सेक्टर है, जिसे डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा कंजप्शन में बढ़ोतरी से बढ़ावा मिल रहा है। एक्सपर्ट ने यहां इस सेक्टर के दो ऐसे शेयरों के बारे में बताया है, जिनमें 2025 में मुनाफा कमाने का शानदार मौका है
साल 2024 भारतीय शेयर बाजारों के लिए एक पॉजिटिव रहा, जहां बेंचमार्क Nifty50 इंडेक्स लगातार नौवें साल मुनाफे के साथ बंद हुआ है।
Momentum Picks 2025: साल 2024 भारतीय शेयर बाजारों के लिए एक पॉजिटिव रहा, जहां बेंचमार्क Nifty50 इंडेक्स लगातार नौवें साल मुनाफे के साथ बंद हुआ है। इस साल Nifty50 ने 8.80% का प्रॉफिट दर्ज किया, हालांकि यह ब्रॉडर मार्केट इंडेक्स जैसे Nifty500 से थोड़ा पीछे रहा, जिसने 15.16 फीसदी की बढ़त हासिल की। लेकिन सबसे ज्यादा फोकस में Nifty Microcap250 रहा, जिसने 34.20% की शानदार बढ़त के साथ सभी इंडेक्स को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद Nifty Next50 की बात करें तो इसने 27.45% की बढ़त दर्ज की। इस शानदार प्रदर्शन ने साल 2024 को निवेशकों के लिए एक यादगार वर्ष बना दिया।
डेटा सेंटर सेक्टर भारतीय बाजार में सबसे अधिक संभावनाओं वाला एक प्रमुख सेक्टर है, जिसे डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा कंजप्शन में बढ़ोतरी से बढ़ावा मिल रहा है। Definedge के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट बृजेश भाटिया ने यहां इस सेक्टर के दो ऐसे शेयरों के बारे में बताया है, जिनमें 2025 में मुनाफा कमाने का शानदार मौका है। इनमें शामिल हैं- वोल्टास और एम्बर एंटरप्राइजेज इंडिया। एक्सपर्ट का मानना है कि ये शेयर वर्तमान में बुलिश टेक्निकल सेटअप दिखा रहे हैं और आने वाले महीनों में बेहतर प्रदर्शन करना जारी रख सकते हैं।
Definedge Data Center Index
डिजिटल सर्विसेज, ई-कॉमर्स, क्लाउड कंप्यूटिंग और IoT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) के बढ़ते विकास के साथ, भारत का डेटा सेंटर उद्योग एक बड़े बदलाव के मुहाने पर है। इस सेक्टर का महत्व लगातार बढ़ रहा है, लेकिन अब तक डेटा सेंटर से जुड़ी कंपनियों के लिए कोई डेडिकेटेड इंडेक्स उपलब्ध नहीं था। इस कमी को पूरा करने के लिए Definedge Data Center Index बनाया गया है। यह एक Equal-Weighted इंडेक्स है, जिसमें डेटा सेंटर सेक्टर से जुड़ी 21 कंपनियों को शामिल किया गया है।
Voltas
भारत की लीडिंग कूलिंग सॉल्यूशन कंपनियों में से एक वोल्टास लंबे समय से अपने एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन प्रोडक्ट्स से जुड़ी हुई है। हालांकि, हाल के वर्षों में वोल्टास ने डेटा सेंटर सेक्टर में अपनी पहुंच को बढ़ाया है, खास तौर पर डेटा सेंटर के लिए कूलिंग सॉल्यूशन जैसे अहम इन्फ्रॉस्ट्रक्चर को प्रदान करने में, जो उनके एफिशिएंट ऑपरेशन के लिए एक अहम कंपोनेंट है।
डेली 1% X 3 P&F चार्ट पर वोल्टास ने एक क्वाड्रपल पैटर्न (ब्लैक लाइन रेखा द्वारा इंडिकेटेड) से सफलतापूर्वक ब्रेकआउट किया है, जो बुलिश मोमेंटम की वापसी का संकेत देता है। यह ब्रेकआउट 45-डिग्री ट्रेंडलाइन के ऊपर हुआ है, जो इस बात की पुष्टि करता है कि कीमत में बढ़त जारी रह सकती है।
मीडियम-टर्म चार्ट में ₹1600 का स्पष्ट सपोर्ट लेवल दिखाई दे रहा है। अगर स्टॉक की कीमत इस स्तर से नीचे चली जाती है, तो यह बुलिश पैटर्न को नकार देगा और बाजार में कमजोरी आ सकती है। हालांकि, यदि कीमत ऊपर की ओर बढ़ती रहती है, तो Voltas के पास नए हाई तक पहुंचने की संभावनाएं हैं। इस बढ़त को कंपनी के कूलिंग सॉल्यूशंस बिजनेस में हो रहे ग्रोथ और डेटा सेंटर सेक्टर में बढ़ती भागीदारी से भी बल मिलेगा।
Amber Enterprises India
एम्बर एंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड इंडियन कूलिंग सॉल्यूशन मार्केट में एक और प्रमुख कंपनी है, जो मुख्य रूप से रेसिडेंशियल और कमर्शियल स्पेस के लिए एयर कंडीशनिंग सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है। हालांकि, डेटा सेंटर कूलिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज में विस्तार करने पर कंपनी के रणनीतिक फोकस ने इसे तेजी से बढ़ते डेटा सेंटर इंडस्ट्री का लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में ला दिया है।
डेली 1% X 3 P&F चार्ट पर स्टॉक ने अपने Anchor Column के बाद ब्रेकआउट किया, जिसके साथ एक हल्की रीट्रेसमेंट भी देखने को मिली। यह एक सामान्य प्राइस एक्शन पैटर्न है, जो अक्सर स्टॉक्स में किसी बड़ी तेजी से पहले देखा जाता है।
सबसे अहम बात यह है कि स्टॉक फिर से बुलिश मोमेंटम दिखा रहा है। अगर कीमत ₹7915 के स्तर से ऊपर निकलती है, तो यह एंकर कॉलम फॉलो-थ्रू (AFT) पैटर्न को ट्रिगर करेगा। यह पैटर्न अपवर्ड ट्रेंड के जारी रहने का संकेत देता है और सुझाव देता है कि एम्बर एंटरप्राइजेज आने वाली तिमाहियों में ग्रोथ के लिए अच्छी स्थिति में है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।