मनीकंट्रोल बिजनेस न्यूज रैंकिंग में टॉप पर, इकोनॉमिक टाइम्स से दोगुने से भी ज्यादा हुए ऑडियंस

कॉमस्कोर के जनवरी के आंकड़ों से पता चलता है कि ऑडियंस रीच,पेज व्यू और टाइम स्पेंड के मामले में मनीकंट्रोल, इकोनॉमिक टाइम्स से और भी आगे निकल गया है। मनीकंट्रोल बिज़नेस न्यूज़ रैंकिंग में टॉप पर बना हुआ है। इसके ऑडियंस इकोनॉमिक टाइम्स से दोगुने से भी ज़्यादा हो गए हैं

अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 6:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कॉमस्कोर की जनवरी रैंकिंग ने एक बार फिर भारत के फाइनेंशियल खबरों की दुनिया में मनीकंट्रोल की लीडरशिप को पक्का किया है

ग्लोबल ऑडियंस मेज़रमेंट एजेंसी कॉमस्कोर के ताजे आंकड़ों के मुताबिक मनीकंट्रोल ने जनवरी 2026 में भारत के बिज़नेस और फाइनेंशियल न्यूज़ स्पेस में अपनी लीडरशिप मज़बूत की है और इस कैटेगरी में सबसे ज़्यादा यूनिक विज़िटर्स हासिल किए हैं। 63.38 मिलियन यूनिक विज़िटर्स की कुल डिजिटल जनसंख्या के साथ, मनीकंट्रोल ने द इकोनॉमिक टाइम्स के 30.61 मिलियन दर्शकों से दोगुने से भी ज़्यादा लोगों को अपनी ओर खींचा। मनीकंट्रोल ने बिज़नेस न्यूज़ में अपने दो बड़े मीडिया कॉम्पिटिटर्स को मिलाकर भी ज़्यादा यूनिक यूज़र्स को अपनी ओर खींचा है।

सभी अहम डिजिटल मानकों पर मनीकंट्रोल ने ET को पछाड़ा

सभी अहम डिजिटल मानकों पर मनीकंट्रोल ने ET पर अपनी बढ़त बनाई हुई है। कॉमस्कोर के डेटा से पता चलता है कि जनवरी में मनीकंट्रोल ने 249.25 मिलियन पेज व्यूज़ हासिल किए जो द इकोनॉमिक टाइम्स के 97.18 मिलियन से लगभग तीन गुना ज़्यादा है। कॉमस्कोर के आंकड़े मनीकंट्रोल के कंटेंट ऑफ़रिंग में मज़बूत यूज़र इंटरैक्शन की ओर इशारा करते हैं।


रीडर्स के बिताए गए समय पर आधारित एंगेजमेंट मानक पर कॉमस्कोर डेटा से और भी मजबूत कहानी निकल कर आई है। रीडर्स ने महीने के दौरान मनीकंट्रोल पर 581.29 मिलियन मिनट बिताए,जो द इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा रिकॉर्ड किए गए 111.90 मिलियन मिनट से पांच गुना ज़्यादा है।

फाइनेंशियल खबरों की दुनिया में मनीकंट्रोल की लीडरशिप हुई पक्की

इस उपलब्धि पर मनीकंट्रोल के मैनेजिंग एडिटर,नलिन मेहता ने कहा,“नए नंबर दिखाते हैं कि रीडर्स ने हमारे कंटेंट की क्वालिटी, स्टॉक मार्केट की हमारी कवरेज की गहराई और यूज़र्स को दिए जाने वाले लेटेस्ट एनालिटिकल टूल्स पर कितना भरोसा किया है।” “तेज़ी से बदलते ग्लोबल माहौल में,रीडर्स क्लैरिटी चाहते हैं और हम भरोसेमंद,सही और समय पर बिज़नेस जानकारी देने पर पूरा ध्यान दे रहे हैं।”

कॉमस्कोर की जनवरी रैंकिंग ने एक बार फिर भारत के फाइनेंशियल खबरों की दुनिया में मनीकंट्रोल की लीडरशिप को पक्का किया है,जो पहुंच और एंगेजमेंट दोनों में इसकी लगातार बढ़त की ओर इशारा करता है।

 

 

SEBI News: PMS रेगुलेशंस की हो रही समीक्षा, जून में कंसल्टेशन पेपर आने की उम्मीद- सेबी चेयरमैन तुहिन कांता पांडे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।