IT शेयरों के दम पर बाजार में रिकवरी का मूड, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने एमफैसिस, विप्रो, टेक महिंद्रा, एमटार टेक में कराई ट्रेंडिंग

Mphasis के स्टॉक में NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 2900 के स्ट्राइक वाली कॉल 67.20 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 70-80 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 45 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jan 23, 2025 पर 12:10 PM
Story continues below Advertisement
Mtar Tech पर Market Expert अंबरीश बालिगा ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 1629 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: IT शेयरों के दम पर बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी 80 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर 23200 के ऊपर टिक रहा है। M&M, ICICI BANK, विप्रो और इंफोसिस ने जोश भरा। बैंक निफ्टी में भी रौनक देखने को मिली। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार तेजी नजर आई। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए आशीष बहेती ने एमफैसिस पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने विप्रो पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने चार्ट के चमत्कार के लिए टेक महिंद्रा पर दांव लगाया। जबकि अंबरीश बालिगा ने एमटार टेक पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Mphasis

NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने Mphasis के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 2900 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 67.20 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 70-80 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 45 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Wipro Future


Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने Wipro में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Wipro में 323 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 335 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 315 रुपये पर लगाएं।

Top Intraday Calls: आज इंट्राडे में इन 6 स्टॉक्स में हो सकती है तगड़ी कमाई, बाजार खुलने के तुरंत बाद छह दिग्गजों ने खेला दांव

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Tech Mahindra

Trader & Market Expert अमित सेठ ने आईटी सेक्टर से Tech Mahindra पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Tech Mahindra में 1714 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1750 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1680 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः - Mtar Tech

Market Expert अंबरीश बालिगा ने मिडकैप सेगमेंट से Mtar Tech का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Mtar Tech के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1629 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 2275 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।