Get App

Morepen Labs ने लगाई 15% की छलांग, ₹825 करोड़ की CDMO डील से मिला बूस्ट

Morepen Labs Share Price: कंपनी ने इस मैंडेट को उसे मिले अब तक के सबसे बड़े सिंगल CDMO कॉन्ट्रैक्ट्स में से एक बताया है। अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही तक एग्जीक्यूशन तय है। कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा 23.50 करोड़ रुपये दर्ज किया गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 23, 2026 पर 4:30 PM
Morepen Labs ने लगाई 15% की छलांग, ₹825 करोड़ की CDMO डील से मिला बूस्ट
Morepen Labs ने कहा कि एग्रीमेंट के तहत सप्लाई अगले 4 से 5 महीनों में शुरू होने की उम्मीद है।

मोरपेन लैबोरेटरीज के शेयरों में 23 फरवरी को दिन में 19 प्रतिशत तक की बढ़त दिखाई दी। BSE पर शेयर 46.90 रुपये के हाई तक गया। बाद में 15 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 45.37 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि उसे एक बड़ी ग्लोबल फार्मास्युटिकल कंपनी से लगभग 825 करोड़ रुपये का मल्टी-ईयर कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन (CDMO) मैंडेट मिला है।

एक बयान में मोरपेन ने कहा कि एग्रीमेंट के तहत सप्लाई अगले 4 से 5 महीनों में शुरू होने की उम्मीद है। अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही तक एग्जीक्यूशन तय है। कंपनी ने इस मैंडेट को उसे मिले अब तक के सबसे बड़े सिंगल CDMO कॉन्ट्रैक्ट्स में से एक बताया है।

मोरपेन के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सुशील सूरी ने कहा, “यह मैंडेट मोरपेन के मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म के विकास में एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है। यह दिखाता है कि ग्लोबल कस्टमर हमारे क्वालिटी सिस्टम, रेगुलेटरी ट्रैक रिकॉर्ड और एग्जीक्यूशन की क्षमताओं पर कितना भरोसा करते हैं।”

Morepen Labs का शेयर एक महीने में 30 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें