भारतीय शेयर बाजारों का प्रदर्शन दुनिया के दूसरे बड़े बाजारों खासकर एशियाई बाजारों के मुकाबले काफी खराब रहा है। इसकी बड़ी वजह विदेशी निवेशकों की बिकवाली है। सवाल है कि आखिर विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में लगातार क्यों बिकवाली कर रहे हैं? इस सवाल का जवाब मॉर्गन स्टेनली इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर रिद्धम देसाई ने दिया। मनीकंट्रोल से बातचीत में उन्होंने इस बारे में कई खास बातें बताईं।
