फिनटेक कंपनी MOS यूटिलिटी लिमिटेड ने मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ एक प्रमोशनल एग्रीमेंट किया है और उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। इस सहयोग का मकसद समाज के अलग-अलग वर्गों में कंपनी की सर्विसेज की जानकारी देते हुए कस्टमर बेस को बढ़ाना है। बता दें कि इस शेयर ने अपने निवेशकों को कम समय में ही तगड़ा रिटर्न दिया है।
