Get App

Stocks to Buy 2026: मोतीलाल ओसवाल ने चुने ये 10 दमदार शेयर, 46% तक दिला सकते हैं रिटर्न

Stocks to Buy: शेयर मार्केट इस समय अपने ऑलटाइम हाई के पास सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। निफ्टी ने इस साल 2025 में करीब 10% का रिटर्न दिया है। ऐसे माहौल में सवाल यही है कि अगले साल बाजार में पैसा कहां बनेगा? इसी सवाल का जवाब ढूंढने के लिए Motilal Oswal Wealth Management ने 2026 के लिए अपने 10 हाई-कन्विक्शन स्टॉक्स की एक लिस्ट तैयार की है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 30, 2025 पर 7:25 PM
Stocks to Buy 2026: मोतीलाल ओसवाल ने चुने ये 10 दमदार शेयर, 46% तक दिला सकते हैं रिटर्न
Stocks to Buy: मोतीलाल ओसवाल ने इटरनल (Eternal) के शेयर के लिए 410 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है

Stocks to Buy: शेयर मार्केट इस समय अपने ऑलटाइम हाई के पास सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। निफ्टी ने इस साल 2025 में करीब 10% का रिटर्न दिया है। ऐसे माहौल में सवाल यही है कि अगले साल बाजार में पैसा कहां बनेगा? इसी सवाल का जवाब ढूंढने के लिए Motilal Oswal Wealth Management ने 2026 के लिए अपने 10 हाई-कन्विक्शन स्टॉक्स की एक लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट में कुछ डिफेंसिव स्टॉक्स भी हैं, कुछ साइक्लिकल भी और कुछ नए जमाने की कंपनियां भी शामिल हैं। चलिए, एक-एक करके समझते हैं कि ये शेयर क्यों खास हैं और मोतीलाल ओसवाल ने 2026 के लिए इन स्टॉक्स पर क्यों दांव लगाया है?

1. भारती एयरटेल (Bharti Airtel)

मोतीलाल ओसवाल की लिस्ट में सबसे पहला नाम है, टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल का। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि मोबाइल, ब्रॉडबैंड और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, तीनों में कंपनी लगातार शानदार एग्जिक्यूशन दिखा रहा है। प्रीमियमाइजेशन और ARPU में लगातार ग्रोथ से कंपनी की कमाई को जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि FY25 से FY28 के बीच कंपनी का रेवेन्यू और EBITDA क्रमशः 15% और 18% की CAGR से बढ़ेगा। इसे देखते हुए ब्रोकरेज ने इस स्टॉक के लिए 2,365 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो इसके शेयर में मौजूदा स्तर से 12 फीसदी की तेजी का अनुमान है।

2. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

दूसरा स्टॉक है स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जो भारत का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक है। ब्रोकरेज का कहना है कि SBI अपनी डायवर्सिफाइड फ्रैंचाइजी, मजबूत बैलेंस शीट और बेहतर होती एसेट क्वालिटी के साथ लगातार मजबूत हो रही है। इसकी क्रेडिट ग्रोथ इस समय करीब 13% सालाना की रफ्तार से चल रही है और मैनेजमेंट को लोन ग्रोथ 12 से 14% के बीच बने रहने का अनुमान है। मोतीलाल ओसवालने इस स्टॉक के लिए ₹1,100 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो इस शेयर में मौजूदा स्तर से 14 फीसदी की तेजी का अनुमान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें