Get App

माइक्रोकैप शेयरों में निवेश का मौका, मोतीलाल ओसवाल ने लॉन्च किया BSE 1000 इंडेक्स फंड

मोतीलाल ओसवाल ने BSE 1000 इंडेक्स फंड लॉन्च किया है, जो निवेशकों को माइक्रोकैप शेयरों में अवसर देगा। जहां अब तक निवेश सीमित था, वहीं अब इस सेगमेंट की लिक्विडिटी और ग्रोथ तेजी से बढ़ रही है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 04, 2025 पर 11:59 PM
माइक्रोकैप शेयरों में निवेश का मौका, मोतीलाल ओसवाल ने लॉन्च किया BSE 1000 इंडेक्स फंड
पिछले कुछ वर्षों में माइक्रोकैप सेगमेंट की मार्केट कैप और लिक्विडिटी में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है।

BSE 1000 Index: मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) ने BSE 1000 इंडेक्स पर आधारित एक नया फंड लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे भारत के तेजी से विकसित हो रहे कैपिटल मार्केट में एक अहम कदम बताया है। इस फंड के जरिए निवेशकों को माइक्रोकैप सेगमेंट में एक्सपोजर मिलेगा, जहां अब तक निवेश सीमित रहा है।

मोतीलाल ओसवाल एएमसी के पैसिव फंड प्रमुख प्रतीक ओसवाल ने बताया कि BSE 1000 इंडेक्स फंड उन क्षेत्रों में अवसर पेश करता है, जो अब भी अंडर-पेनेट्रेटेड हैं। उन्होंने कहा, “हमारा मानना है कि ग्रोथ उन्हीं सेगमेंट्स से आएगी जहां अभी बहुत अधिक निवेश नहीं हुआ है।”

BSE 1000 इंडेक्स में टॉप 1,000 कंपनियां शामिल हैं। इसमें 60% वेटेज लार्जकैप, 18% मिडकैप, 9% स्मॉलकैप और करीब 5% माइक्रोकैप कंपनियों को दिया गया है। यह इंडेक्स इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ था।

माइक्रोकैप सेगमेंट में बढ़ी दिलचस्पी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें