Banking Stocks: मोतीलाल ओसवाल ने 5 बैंकिंग शेयर पर Buy रेटिंग दी, 30% तक मिल सकता है रिटर्न

Banking Stocks: बैंकिंग शेयरों में तेजी के बीच ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल ने पांच शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है। इनमें AU Small Finance Bank में करीब 30% रिटर्न की संभावना जताई गई है। ब्रोकरेज को FY26 से FY28 के बीच बैंकिंग सेक्टर की कमाई में 17% सालाना ग्रोथ की उम्मीद है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Nov 20, 2026 पर 3:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मोतीलाल ओसवाल का अनुमान है कि बैंकिंग सेक्टर की कमाई में अच्छी बढ़ोतरी होगी।

Banking Stocks: बैंकिंग शेयरों में तेजी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार, 20 नवंबर को Nifty Bank इंडेक्स ने 64,473 का नया रिकॉर्ड हाई बनाया। 28 अक्टूबर के 53,626 के निचले स्तर से इंडेक्स करीब 11,000 अंक चढ़ चुका है।

इस तेजी के बीच ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने बैंकिंग शेयरों को लेकर मजबूत आउटलुक दिया है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि आने वाले दो साल में बैंकों की कमाई में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

FY28 तक 17% की दर से बढ़ सकती है कमाई


मोतीलाल ओसवाल का अनुमान है कि बैंकिंग सेक्टर की कमाई में अच्छी बढ़ोतरी होगी। इसमें प्राइवेट बैंक आगे रह सकते हैं। इनकी कमाई में 22% की सालाना बढ़ोतरी का अनुमान है। वहीं, सरकारी बैंकों की कमाई 11% की दर से बढ़ सकती है।

ब्रोकरेज के मुताबिक, लोन की मजबूत मांग, नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) में सुधार और एसेट क्वालिटी स्थिर रहने से बैंकों को फायदा मिलेगा। FY26 में कमाई की ग्रोथ करीब 6.5% रहने का अनुमान है। इसके बाद इसमें तेजी आ सकती है।

इन 5 बैंकिंग शेयरों पर दांव लगाने की सलाह

मोतीलाल ओसवाल ने पांच बैंकिंग शेयरों को अपनी टॉप पिक्स में शामिल किया है। ब्रोकरेज ने सभी पर Buy रेटिंग दी है।

बैंक रेटिंग टारगेट प्राइस संभावित तेजी
ICICI Bank Buy ₹1,750 8.80%
HDFC Bank Buy ₹925 12.60%
Kotak Mahindra Bank
Buy ₹500 फ्लैट
AU Small Finance Bank
Buy ₹1,275 29.60%
SBI Buy ₹1,225 6.10%

इस लिस्ट में AU Small Finance Bank में पिछले बंद भाव से सबसे ज्यादा 29.6% की संभावित तेजी दिख रही है। वहीं, HDFC Bank में 12.6% और ICICI Bank में 8.8% का अपसाइड है।

प्राइवेट बैंकों की कमाई में सुधार के संकेत

ब्रोकरेज के मुताबिक, पिछले दो साल में प्राइवेट बैंकों की कमाई के अनुमान में 12% की कटौती हुई थी। हालांकि, पिछले तीन महीनों में इनके अनुमान में 1% का सुधार आया है। दूसरी तरफ, सरकारी बैंकों के नतीजों के अनुमान पहले से बेहतर रहे हैं।

Motilal Oswal को AU Small Finance Bank समेत कुछ मिड-साइज प्राइवेट बैंकों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। इसके पीछे NIM में सुधार और खर्च पर नियंत्रण जैसे कारण हैं।

Vedanta Share Price: वेदांता पर बेचने की सलाह, Citi ने टारगेट भी घटाया; स्टॉक धड़ाम

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।