Indusind Bank के शेयरहोल्डर जबरदस्त मुनाफे में, बंपर खरीद से स्टॉक 9% भागा

Indusind Bank में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 15.82 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। सितंबर 2026 तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा 1176 करोड़ रुपये रहा। अप्रैल-सितंबर 2026 छमाही के दौरान शुद्ध स्टैंडअलोन मुनाफा 2178.56 करोड़ रुपये दर्ज किया गया

अपडेटेड Nov 20, 2026 पर 3:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इंडसइंड बैंक की सितंबर 2026 तिमाही के आखिर तक 3,139 ब्रांच थीं।

प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक के शेयरहोल्डर्स के लिए 20 नवंबर का दिन काफी अच्छा रहा। शेयर BSE पर पिछले बंद भाव से लगभग 9 प्रतिशत बढ़त के साथ 1005 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर में अच्छे उछाल की कोई खास वजह सामने नहीं आई है। अच्छी तेजी के बाद बैंक का मार्केट कैप बढ़कर 78300 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। यह BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है।

बैंक में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 15.82 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर एक महीने में 16 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं 3 साल में 33 प्रतिशत नीचे आया है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1,077.80 रुपये और एडजस्टेड लो 750.45 रुपये है। इंडसइंड बैंक की वर्तमान में 3,139 ब्रांच हैं। बैंक बाकी बचे हुए वित्त वर्ष 2027 के दौरान और 100 ब्रांच अपने नेटवर्क में एड करना चाहता है।

ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने इसके शेयर के लिए 'अंडरपरफॉर्म' रेटिंग दी है। टारगेट प्राइस 760 रुपये प्रति शेयर रखा है। UBS ने 'सेल' रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट 870 रुपये प्रति शेयर तय किया है। बर्नस्टीन ने 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग और 1,000 रुपये का टारगेट दिया है। HSBC ने 'बाय' रेटिंग के साथ 1180 रुपये, जेफरीज ने 'बाय' रेटिंग के साथ 1130 रुपये और CLSA ने 'होल्ड' रेटिंग के साथ 910 रुपये प्रति शेयर का टारगेट सेट किया है।


Indusind Bank की वित्तीय सेहत

जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में इंडसइंड बैंक का स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा 1176 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले बैंक 444.79 करोड़ रुपये के घाटे में था। कुल इनकम 14042.79 करोड़ रुपये रही, जो सितंबर 2025 तिमाही में 13256.59 करोड़ रुपये थी। सितंबर 2026 तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए (नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स) रेशियो 2.73 प्रतिशत पर आ गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 3.60 प्रतिशत था। नेट एनपीए रेशियो 0.83 प्रतिशत रहा, जो सितंबर 2025 तिमाही में 1.04 प्रतिशत था।

Apollo Hospitals Share Price: मैक्वेरी से मिला अपग्रेड तो 6% तक भागा शेयर, 52 वीक का नया हाई क्रिएट

अप्रैल-सितंबर 2026 छमाही के दौरान बैंक का शुद्ध स्टैंडअलोन मुनाफा 2178.56 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। एक साल पहले समान अवधि में यह 239.46 करोड़ रुपये था। कुल इनकम 27138 करोड़ रुपये रही, जो सितंबर 2025 छमाही में 27676.71 करोड़ रुपये थी।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।