आज मोटोरोला ने दमदार बैटरी वाला बजट फोन E4 और E4 प्लस लॉन्च कर दिया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसकी 5000 एमएएच की दमदार बैटरी। इसके अलावा फोन में 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल का रियर और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 3जीबी की रैम है और 32जीबी की इंटरनल मेमोरी है। कीमत है करीब 10,000 रुपये है। वहीं मोटो E4 में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल का बैक और 5 मेगा पिक्सल का सेल्फी कैमरा, 2जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मेमोरी है, हांलाकि इसे 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। लेकिन E4 में 2800 एमएएच की बैटरी ही दी गई है। E4 की कीमत है 9 हजार रुपये। दोनों ही फोन एंड्रॉइड नूगट पर काम करेंगे और फिंगर प्रिंट स्कैनर के साथ आएंगे। दोनो फोन फ्लिपकार्ट से खरीदे जा सकते हैं।
