Get App

MPS के शेयरों में तेजी, अगले हफ्ते बोनस शेयरों का ऐलान कर सकता है बोर्ड

डिजिटल सेगमेंट के लिए सॉल्यूशंस देने वाली MPS के स्टॉक पिछले एक साल में 90% चढ़ा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 19, 2021 पर 4:31 PM
MPS के शेयरों में तेजी, अगले हफ्ते बोनस शेयरों का ऐलान कर सकता है बोर्ड

MPS लिमिटेड के बोर्ड की ओर से बोनस शेयर्स जारी करने के प्रपोजल पर 27 अक्टूबर को होने वाली मीटिंग में विचार करने की रिपोर्ट के बाद कंपनी के शेयर्स में मंगलवार को 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। BSE पर कंपनी का शेयर शुरुआती कारोबार में बढ़कर 734 रुपये के निकट कारोबार कर रहा था। हालांकि बाद में यह तेजी घट गई। दोपहर 2.35 पर MPS के शेयर 4% ऊपर  709.60 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे।

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 27 अक्टूबर को फाइनेंशियल रिजल्ट्स और कंपनी के इक्विटी शेयर्स के बायबैक के प्रपोजल पर विचार करने के लिए मीटिंग होगी।

बोनस शेयर्स को जारी करने का उद्देश्य शेयर्स के लिए लिक्विडिटी बढ़ाना और शेयर के प्राइस में कमी करना होता है, जिससे यह इनवेस्टर्स के लिए किफायती बन सके। मौजूदा शेयरहोल्डर्स को फुली पेड अतिरिक्त शेयर्स जारी करने को बोनस शेयर्स कहा जाता है।

HULQ2:कंपनी के मुनाफे में 9% बढ़त, 5 रुपए प्रति इक्विटी शेयर डिविडेंड का ऐलान

डिजिटल सेगमेंट के लिए प्लेटफॉर्म्स और कंटेंट सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली MPS के पास नॉर्थ अमेरिका, यूरोप, संयुक्त अरब अमीरात और भारत में ऑफिस हैं। इसके प्रोडक्ट्स और सर्विसेज के लिए कई देशों में क्लाइंट मौजूद हैं।

कंपनी टेक्नोलॉजी, डिजिटल पब्लिशिंग, क्रिएटिव और इंटरएक्टिव सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। इस वर्ष MPS के शेयर्स में इस वर्ष अभी तक लगभग 97 प्रतिशत की तेजी आई है। पिछले एक वर्ष के दौरान कंपनी का शेयर प्राइस लगभग 90 प्रतिशत बढ़ा है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें