हिंदुस्तान यूनीलीवर (Hindustan Unilever) ने आज वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। दूसरी तिमाही में कंपनी का स्टैंडएलोन मुनाफा सालाना आधार पर 9 फीसदी बढ़कर 2,187 करोड़ रुपए पर आ गया है। गौरतलब है कि पिछले साल की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,009 करोड़ रुपए पर रहा था। जबकि इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 2,175 करोड़ रुपए रहने का अनुमान किया गया था।
दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 12,724 करोड़ रुपए रही है। जबकि इसके 12,570 करोड़ रुपए रहने का अनुमान किया गया था। बता दें कि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 11,442 करोड़ रुपए रही थी।
दूसरी तिमाही में HULका एबिटडा 3,132 करोड़ रुपए पर रहा है। हालांकि इसके 3,085 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। बता दें कि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का एबिटडा 2,869 करोड़ रुपए रहा था।
वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में HUL का EBITDA मार्जिन 24.6 फीसदी पर रहा है। जबकि इसके 24.5 फीसदी रहने का अनुमान था। बता दें कि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का एबिटडा मार्जिंन 25.1 फीसदी रहा था। दूसरी तिमाही में कंपनी की घरेलू वॉल्यूम ग्रोथ सालाना आधार पर 11 फीसदी पर रही है। कंपनी ने अपने शेयर धारकों के लिए 31 मार्च 2022 के समाप्त होने वित्त वर्ष के लिए 15 रुपए प्रति इक्विटी शेयर डिविडेंड का एलान किया है।