MRF के शेयरों में 5% का उछाल, जानिए नेट प्रॉफिट घटने के बावजूद क्यों भागा स्टॉक

MRF Share Price: टायर कंपनी एमआरएफ का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 3 फीसदी घटकर 571 करोड़ रुपये रह गया। जो एक साल पहले की इसी तिमाही में 589 करोड़ रुपये था। जून तिमाही के दौरान कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 12 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 7196 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड Aug 08, 2024 पर 2:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टायर बनाने वाली कंपनी MRF के शेयरों में आज 8 अगस्त को 5 फीसदी तक की तेजी देखी गई।

टायर बनाने वाली कंपनी MRF के शेयरों में आज 8 अगस्त को 5 फीसदी तक की तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 4.71 फीसदी की बढ़त के साथ 141000 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। FY25 की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट खर्च बढ़ने के चलते सालाना आधार पर 3 फीसदी घट गया है। मुनाफा घटने के बावजूद आज कंपनी के शेयरों में खरीदारी हो रही है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 60,021 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 151,283.40 रुपये और 52-वीक लो 104,750.95 रुपये है।

कैसे रहे MRF के तिमाही नतीजे

टायर कंपनी एमआरएफ का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 3 फीसदी घटकर 571 करोड़ रुपये रह गया। जो एक साल पहले की इसी तिमाही में 589 करोड़ रुपये था। जून तिमाही के दौरान कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 12 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 7196 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 6440 करोड़ रुपये था।


हालांकि, पिछली मार्च तिमाही के मुकाबले कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। तिमाही आधार पर इसका नेट प्रॉफिट पिछली चौथी तिमाही में दर्ज 396 करोड़ रुपये से 44 फीसदी बढ़ गया है। इस बीच, रेवेन्यू में पिछली मार्च तिमाही के मुकाबले 13% की बढ़ोतरी हुई है।

MRF के खर्च में उछाल

स्टॉक एक्सचेंजों में दाखिल नतीजों से पता चला है कि कंपनी का जून तिमाही का मुनाफा कम रहा क्योंकि खर्च रेवेन्यू ग्रोथ की तुलना में तेजी से बढ़ा। कंज्यूम की गई मटेरियल की लागत एक साल पहले की समान तिमाही के 3780.7 करोड़ रुपये से बढ़कर Q1FY25 में 4370.6 करोड़ रुपये हो गई। अन्य खर्च 967.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,092.7 करोड़ रुपये हो गए। जून तिमाही के लिए MRF का कुल खर्च 6,517.6 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 5,727.9 करोड़ रुपये से लगभग 14 फीसदी अधिक है।

तिमाही के दौरान एमआरएफ का ऑपरेटिंग मार्जिन एक साल पहले के 12.37 फीसदी से घटकर 10.61 फीसदी रह गया। इसका नेट प्रॉफिट मार्जिन भी 9.04 फीसदी से घटकर 7.84 फीसदी रह गया।

कैसा रहा है MRF के शेयरों का प्रदर्शन

पिछले एक महीने में MRF के शेयरों में करीब 10 फीसदी की तेजी आ चुकी है। हालांकि, पिछले 6 महीने में स्टॉक का प्रदर्शन फ्लैट रहा है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 9 फीसदी चढ़े हैं। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 31 फीसदी का रिटर्न मिला है। वहीं, पिछले 5 सालों में इसने 141 फीसदी का मुनाफा कराया है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।