MSCI अपने लेटेस्ट नवंबर 2025 अर्ध-वार्षिक रिव्यू के तहत इंडिया स्मॉलकैप इंडेक्स से 3 शेयरों को इंडिया स्टैंडर्ड इंडेक्स में अपग्रेड करने जा रहा है। साथ ही 3 शेयरों को इंडिया स्टैंडर्ड इंडेक्स से इंडिया स्मॉलकैप इंडेक्स में शिफ्ट कर रहा है। MSCI ने एक बयान में कहा कि MSCI इंडिया स्टैंडर्ड और स्मॉलकैप इंडेक्सेज में यह फेरबदल 24 नवंबर, 2025 को बाजार बंद होने के बाद प्रभावी होगा।फेरबदल के बाद अपग्रेड वाले शेयरों में तेजी और लार्जकैप से स्मॉलकैप इंडेक्स में भेजे जा रहे शेयरों में गिरावट दिख सकती है।
