MTNL Share Price: भारत सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी, महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) के शेयरों में आज 18 जुलाई की भारी तेजी आई। कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान 20 प्रतिशत उछलकर 64.08 रुपये पर पहुंच गए, जो इसका पिछले कई सालों का उच्चतम स्तर है। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि सरकार ने कंपनी के बॉन्ड पर बकाया ब्याज को तत्काल चुकाने के लिए 92 करोड़ रुपये जमा किए हैं। साथ ही आने वाले दिनों में ब्याज देनदारी के लिए 64 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि का भी भुगतान किया जाएगा।
